फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand cricket team announced squad against England for ODI series

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की वन-डे टीम का ऐलान, देखें पूरा स्क्वाड

Thu, 22 Feb 2018 12:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
New Zealand cricket team announced squad against England for ODI series
New Zealand

ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 सीरीज गंवाने के बाद अब कीवी टीम का मुकाबला इंग्लिश टीम से होगा। इस द्वीपक्षीय दौरे पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 वन-डे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस दौरे पर आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में तीसरे पायदान पर मौजूद इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों की न्यूजीलैंड की पिचों पर कड़ी परीक्षा होगी।

विज्ञापन


एक तरफ जहां न्यूजीलैंड की टीम अपने ही देश में इग्लैंड के विरुद्ध द्वीपक्षीय सीरीज खेलेगी। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज की कमान कप्तान ईयोन मोर्गन के हाथों में होगी। अप्रैल में समाप्त होने वाले इस द्वीपक्षीय सीरीज के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में खेलने के लिए भारत आएंगे।

विज्ञापन

ENGLAND

New Zealand cricket team announced squad against England for ODI series
england

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। बता दें कि आगामी सीरीज में मिचेल सेंटनर और टॉड एस्टल को इंजरी के कारण बाहर बैठाया गया है। वहीं स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर की जगह टीम में इश सोढ़ी को लाया गया है। न्यूजीलैंड स्क्वाड में कुल 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

न्यूजीलैंड वन-डे स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फरगसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed