{"_id":"5d2dc6fa8ebc3e6ccf65370c","slug":"new-zealand-coach-gary-stead-calls-for-world-cup-2019-rules-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद ऐसा था न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम का माहौल, खुद कोच ने टूटे दिल के साथ बयां किया दर्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद ऐसा था न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम का माहौल, खुद कोच ने टूटे दिल के साथ बयां किया दर्द
Tue, 16 Jul 2019 09:30 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Jul 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड को मिली जीत के बाद आईसीसी के नियम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 50 ओवर के बाद यह मुकाबला टाई हो गया था. इसके बाद सुपरओवर कराया गया। सुपरओवर में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। हालांकि अधिक बाउंड्री लगाने के चलते इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने आईसीसी विश्व कप नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि वह अजीबोगरीब तरीके से विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद ‘काफी खोखला’ महसूस कर रहे हैं। निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर के बाद भी स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की संख्या के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
स्टीड ने कहा, ‘काफी खोखला महसूस कर रहा हूं क्योंकि 100 ओवर के बाद स्कोर बराबर रहने के बाद भी आप हार गए। लेकिन यह खेल की तकनीकी पेचीदगी है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि जब नियम लिखे जा रहे होंगे तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि विश्व कप फाइनल ऐसा भी हो सकता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इसकी जरूर समीक्षा होगी और वे कई तरीके तलाशेंगे।’ कोच ने इस बात को खारिज किया कि बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर गए ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को अतिरिक्त रन दिया गया। पूर्व अंपायर साइमन टोफेल ने कहा था कि बल्लेबाजों को पांच रन ही दिए जाने चाहिए थे।
स्टीड ने कहा, ‘मुझे इस बारे में नहीं पता लेकिन अंपायर आखिर में फैसले लेने के लिए ही हैं। वे भी खिलाड़ियों की तरह इंसान है और कई बार गलती हो जाती है। यह खेल का मानवीय पहलू है।’