{"_id":"5e6ccf9b8ebc3ea7c878dd3c","slug":"new-zealand-bowler-lockie-ferguson-tests-negative-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"KKR के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, गले में खराश की दर्ज कराई थी शिकायत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, गले में खराश की दर्ज कराई थी शिकायत
Sat, 14 Mar 2020 06:05 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन की कोरोना की जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। शनिवार की शाम लोकी के टेस्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई। टीम की तरफ से कहा गया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं और अगर चाहें तो घर वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वन-डे खेलने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन को कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था। सिडनी में खेले गए मैच के बाद फर्ग्यूसन ने गले में खराश की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उन्हें दिशानिर्देशों के तहत टीम से अलग कर दिया गया और उनका सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया था। फर्ग्यूसन ने शुक्रवार को सिडनी के खाली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिस्सा लिया था और नौ ओवर की गेंदबाजी में 60 रन देकर दो विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन
दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले और यात्रा सम्बंधित पाबंदियों को देखते हुए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं फर्ग्यूसन से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने भी बृहस्पतिवार को इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी जांच की गई। हालांकि जांच में किसी भी तरह के कोरोना के अंश नहीं पाए गए थे और उन्हें फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति दे दी गई थी।