{"_id":"5a3a5b1d4f1c1b8e698c2eb9","slug":"new-zealand-beat-west-indies-in-first-odi-by-five-wickets-doug-bracewell-shines","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल का तूफान थमा, न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल का तूफान थमा, न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 20 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल बनाम न्यूजीलैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैन ऑफ द मैच डग ब्रेसवेल (4 विकेट) और जॉर्ज वर्कर (57) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को पहले वन-डे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
विज्ञापन
व्हांगरेई के कोभम ओवल में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 46 ओवरों में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
विज्ञापन
कीवी टीम की तरफ से जॉर्ज वर्कर (57) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। रॉस टेलर ने भी नाबाद 49 रनों की उम्दा पारी खेली। कीवी टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले डग ब्रेसवेल को (55/4) मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर विंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। क्रिस गेल (22) से तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वो ब्रेसवेल का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कीवी गेंदबाज पूरे समय कैरीबियाई बल्लेबाजों पर हावी रहे और नियमित अंतराल में विकेट निकालते रहे।
फिर 249 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कॉलिन मुनरो और जॉर्ज वर्कर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 108 रन की साझेदारी कर कीवी टीम की जीत की राह आसान कर दी। मुनरो ने 36 गेंदों पर 8 चौके की मदद से 49 रन बनाए, वहीं जॉर्ज वर्कर ने 66 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली।
कप्तान केन विलियमसन ने 38 और रॉस टेलर ने नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने 2 और एश्ले नर्स ने भी 2 विकेट लिए।