फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand batter Devon Conway tests Covid positive before third Test against England
WI Inning
40/0 (2.5 ov)
Jewel Andrew 20(11)*
Shai Hope 9 (7)
IND elected to bowl

ENG vs NZ: केन विलियम्सन के बाद डेवोन कॉन्वे भी कोरोना संक्रमित, क्या भारत की तरह होगा न्यूजीलैंड का हाल?

Fri, 17 Jun 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

डेवोन कॉन्वे के कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में आ गई है। टीम के कप्तान केन विलियम्सन और ऑलराउंडर मिशेल ब्रैसवेल पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
 

विज्ञापन
New Zealand batter Devon Conway tests Covid positive before third Test against England
डेवोन कॉन्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड की टीम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे तीसरे टेस्ट से पहले कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वो न्यूजीलैंड की टीम के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो इस टेस्ट सीरीज के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनसे पहले टीम के कप्तान केन विलियम्सन और ऑलराउंडर मिशेल ब्रैसवेल कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के दो सहायक स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन


कीवी टीम में कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यूजीलैंड की टीम भी वही कर सकती है, जो भारत ने पिछले साल किया था। इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे और आखिरी मैच में कई खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया सीरीज अधूरी छोड़कर दुबई चली गई थी। अब न्यूजीलैंड की टीम भी बीच में ही सीरीज छोड़ सकती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड की स्थिति भारत से बेहतर
इंग्लैंड दौरे में भारत के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए थे और टीम में कोरोना विस्फोट होने के बावजूद भारत को मैच खेलना था। ऐसे में खिलाड़ियों ने संक्रमण के डर से मैदान में उतरने से मना कर दिया था। हालांकि, न्यूजीलैंड की स्थिति भारत से काफी बेहतर है। टीम में कोरोना के मामले आने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पास वापसी करने का भरपूर समय है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 23 जून से शुरू होना है, जिसमें छह दिन का समय बाकी है। ऐसे में सभी कीवी खिलाड़ी फिट होकर तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं। 

पांच दिन तक आईसोलेशन में रहेंगे कॉन्वे
डेवोन कॉन्वे ने लंदन पहुंचने के बाद बुधवार की शाम कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें ऑलराउंडर मिशेल ब्रैसवेल और दो सहयोगी स्टाफ के साथ आइसोलेट कर दिया गया है। ये सभी सदस्य बाकी खिलाड़ियों से अलग रहेंगे और अलग ही सफर करेंगे। हेडिंग्ली में आखिरी टेस्ट से पहले ये दोनों खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा बन सकेंगे। 

दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान केन विलियम्सन के कोरोना संक्रमित होने पर कॉन्वे ने दूसरे टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 46 और 52 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज के दोनों मैच हारकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज भी हार चुकी है और इस टीम का टेस्ट चैंपिनयशिप के फाइनल में खेलना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed