{"_id":"5ca4545ebdec2213e43a5855","slug":"new-zealand-announced-world-cup-squad-uncapped-blundell-selected-in-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, केन विलियमसन को कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वकप 2019 के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, केन विलियमसन को कमान
Wed, 03 Apr 2019 04:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
30 मई से शुरू होने जा रहे विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड ने बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। टीम को अनुभवी और युवा खिलाड़ियों से सजाकर संतुलित बनाने की कोशिश की गई है। कमान कीवी कप्तान केन विलियमसन के हाथों में दी गई है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज ब्लंडेल टीम में नया चेहरा है।
विज्ञापन
टॉम ब्लंडेल को टिम सिफर्ट के के चोटिल होने के बाद घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बूते टीम में जगह दी गई। कॉलिन डी ग्रैंडहोम को ड्रग ब्रेसवेल पर तरजीह देते हुए बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया। उनका साथ जेम्स नीशम निभाएंगे। जबकि ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर फिरकी विभाग संभालेंगे।
विज्ञापन
पेस अटैक में टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी शामिल हैं, चयनकर्ताओं ने आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे कॉलिन मुनरो पर भी अपना विश्वास बनाए रखा है, जो कुछ एकदिवसीय मैचों में कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर सके है।
विज्ञापन
विश्व कप से पहले अप्रैल में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प क्राइस्टचर्च में आयोजित किया जाएगा। हालांकि कुछ बड़े नाम जो इंडियन टी-20 लीग में खेल रहे हैं वो शायद कैम्प में शामिल न हो पाए।
विश्वकप के लिए न्यूजीलैंड की टीमः
केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लॉथम, कॉलिन मुनरो, जिमी निशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी