फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand announced initial squad for india tour

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, सिर्फ 9 प्लेयर्स का हुआ सिलेक्शन

Mon, 25 Sep 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 25 Sep 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
new zealand announced initial squad for india tour
न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए अपनी वन-डे टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यों के बजाय सिर्फ 9 खिलाड़ियों का चयन किया है। न्यूजीलैंड ने टीम चयन का अनोखा तरीका अपनाया और पहली बार में 9 खिलाड़ियों का चयन किया, जबकि भारत दौरे पर भारत 'ए' के खिलाफ खेल रही न्यूजीलैंड 'ए' में से 6 प्लेयर्स का सिलेक्शन बाद में किया जाएगा।

विज्ञापन


कीवी टीम को भारत दौरे पर तीन वन-डे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। कीवी चयनकर्ता जब न्यूजीलैंड की ए टीम से 6 खिलाड़ियों का चयन करेंगे, उसके बाद ही टी20 इंटरनेशनल टीम की घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड ए की टीम इस समय भारत दौरे पर चार दिवसीय मुकाबला खेल रही है। न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने टीम चयन की पुष्टि की है। हेसन के हवाले से न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट ने कहा, 'हमने अपनी वन-डे टीम के प्रमुख 9 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है और इन सभी को भारत में खेलने का अनुभव हासिल है। अभी हमारे कई अहम क्रिकेटर भारत में इस समय खेल ही रहे हैं, इस वजह से दो भाग में टीम चयन से मदद मिलेगी। टीम में अभी 6 स्थान खाली है, ऐसे में न्यूजीलैंड 'ए' टीम के खिलाड़ियों के पास प्रदर्शन करके अपनी जगह स्थापित करने का सुनहरा मौका है। जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा वो ही टीम में मौका हासिल करेगा।'

दो स्टार खिलाड़ियों को भारत दौरे से किया बाहर

new zealand announced initial squad for india tour
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम में भारत दौरे के लिए जिमी नीषम और नील ब्रूम को जगह नहीं मिली, लेकिन कोच ने कहा कि ये दोनों टीम प्रबंधन के महत्वपूर्ण नाम हैं। इन दोनों को बताया गया है कि टीम को इनसे क्या उम्मीद हैं और उन्हें इन क्षेत्रों में सुधार करना है। 

हेसन ने कहा, 'जेम्स और नील के लिए निराशाजनक है कि वो जगह नहीं बना सके। दोनों को बताया गया है कि उन्हें किस क्षेत्र में सुधार करना है और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों राष्ट्रीय टीम में जगह हासिल करेंगे। नील हमारे लिए काफी प्रभावी हैं, लेकिन हमारे पास उस जगह के लिए अभी गुणी और स्थापित बल्लेबाज मौजूद हैं। हमने नील से उनके खेल में सुधार की बात की है और कहा है कि पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए अपनी शैली दर्शाए।'

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के 5 'हीरो'

उन्होंने आगे कहा, 'जिमी को समर्थन देने की जरुरत है और इसके लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में गेंद व बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करना होगा। हमें पता है कि जिमी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन हमने उनसे उनके खेल में अधिक सुधार लाने के लिए कहा है।'

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड के पहले भाग की टीम इस प्रकार है:

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लैथम, एडम मिलने, मिचेल सेंटनर, टीम साउदी और रॉस टेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed