फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand announce tri-series squad vs South Africa and Zimbabwe; Milne, Henry return, Conway out

New Zealand: त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान, कॉनवे को किया गया बाहर, जैकब्स नया चेहरा

Fri, 27 Jun 2025 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

ऑकलैंड के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
New Zealand announce tri-series squad vs South Africa and Zimbabwe; Milne, Henry return, Conway out
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : ANI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे को अगले महीने मेजबान जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में नहीं चुना गया है। न्यूजीलैंड के नए मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की। यह अनुभवी बल्लेबाज उन कई प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने विदेशों में पेशेवर टी20 लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया था। कॉनवे ने न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल जून में टी20 विश्व कप में खेला था।
विज्ञापन

 

पूर्व कप्तान केन विलियम्सन इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में मिडिलसेक्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने खुद को अनुपलब्ध बताया। ऑकलैंड के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। 23 वर्षीय जैकब्स दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नवंबर के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है। बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की भी टीम में वापसी हुई है, जिसकी कप्तानी मिशेल सेंटनर करेंगे। एलन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए 151 रन की पारी में 19 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। त्रिकोणीय सीरीज 14 से 26 जुलाई तक हरारे में खेली जाएगी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

इस सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। फिर 16 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से, 18 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला न्यूजीलैंड से, 20 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से, 22 जुलाई को न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 24 जुलाई को जिम्बाब्वे का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 26 जुलाई को अंक तालिका पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। ये सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।

सीरीज का पूरा कार्यक्रम 
तारीख मैच विवरण स्थान
14 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला मैच हरारे
16 जुलाई दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा मैच हरारे
18 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा मैच हरारे
20 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, चौथा मैच हरारे
22 जुलाई न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां मैच हरारे
24 जुलाई जिम्बाब्वे बनाम न्यूज़ीलैंड, छठा मैच हरारे
26 जुलाई फाइनल हरारे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed