फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand All Rounder Colin De Grandhome retires from International cricket

Colin De Grandhome: न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- ट्रेनिंग मुश्किल हो रही है

Wed, 31 Aug 2022 09:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 09:52 AM IST
सार

ग्रांडहोम ने कहा कि उनकी उम्र बढ़ रही है और अब उनके लिए ट्रेनिंग मुश्किल होती जा रही है। खासकर चोटिल होने के बाद वापसी करना मुश्किल है। उन्होंने 36 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा है। 
 

विज्ञापन
New Zealand All Rounder Colin De Grandhome retires from International cricket
कॉलिन डे ग्रांडहोम - फोटो : File

विस्तार

न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रांडहोम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 36 साल के ग्रांडहोम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से बात करने के बाद यह फैसला लिया। इसी के साथ उनका केन्द्रीय अनुबंध भी खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले ग्रांडहोम ने स्वीकार किया कि उनकी उम्र बढ़ रही है और अब उनके लिए चोट के बाद वापसी करना मुश्किल होता जा रहा है। 
विज्ञापन


ग्रांडहोम ने बताया कि फिटनेस की परेशानी और परिवार को समय देने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा "मैं स्वीकार करता हूं कि मैं अब युवा नहीं हो रहा हूं और ट्रेनिंग मुश्किल होती जा रही है। खासकर चोटिल होने के बाद। मेरा परिवार भी है, जिसमें लोग बड़े हो रहे हैं और मैं समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्रिकेट के बाद मेरा भविष्य कैसा है। यह सब कुछ पिछले कुछ हफ्तों से मेरे दिमाग में था।"
विज्ञापन


2021 में टेस्ट चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे ग्रांडहोम
कॉलिन डे ग्रांडहोम 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 2019 में भी न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने अहम योगदान दिया था। उन्होंने अपने देश के लिए 3000 से ज्यादा रन बनाए और अक्सर अहम मौकों पर विकेट दिलाए। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लिए खेलने पर उन्हें गर्व है। ग्रांडहोम ने कहा " मुझे न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका मिला और मैं खुद को किस्मत वाला मानता हूं। 2012 में डेब्यू करने के बाद मुझे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर गर्व है, लेकिन मुझे लगता है कि यह खत्म करने का सही समय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच गैरी स्टीड भी हुए भावुक
कोच गैरी स्टीड ने ग्रांडहोम के फैसले को लेकर कहा "कॉलिन हमारी टीम का बेहद प्रभावशाली हिस्सा रहे हैं और उन्होंने टीम की कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में योगदान दिया है। बल्ले के साथ उनकी क्षमता और गेंद के साथ कौशल ने उन्हें एक वास्तविक मैच विजेता और किसी भी टीम के लिए एक संपत्ति बना दिया। हालांकि उसे जाते हुए देखना दुखद है, हम उसकी सराहना करते हैं कि वह अपने करियर के एक ऐसे चरण में है जहां वह एक अलग दिशा में आगे बढ़ना चाहता है और हम उसका सम्मान करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed