{"_id":"19a9356e-1ea1-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"new-ipl-franchise-kalanidhi-maran-unplugged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं IPL टीम हैदराबाद के नए मालिक, कैसे खरीदी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं IPL टीम हैदराबाद के नए मालिक, कैसे खरीदी टीम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की हैदराबाद टीम के नए मालिक कलानिधि मारन दक्षिण भारत के मीडिया कारोबारी हैं। कलानिधि की कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने बीसीसीआई को सालाना 85.5 करोड़ रुपए की कीमत अदायगी शर्त पर हैदराबाद टीम डेक्कन को खरीदा है। नीलामी के दौरान सन टीवी नेटवर्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी रकम पीवीपी वेंचर्स ने 69.03 करोड़ रखी थी। हैदराबाद फ्रेंचाइज़ी को सबसे पहले 2008 में डेक्कन क्रोनिकल्स ने 562 करोड़ रुपए में खरीदा था।
विज्ञापन
चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज के छात्र नेता के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले कलानिधि फिलहाल दक्षिण भारत के सबसे बड़े मीडिया कारोबारी हैं। उनकी कंपनी सन टीवी नेटवर्क की कीमत 2.8 अरब डॉलर (करीब 15 हजार करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
मीडिया कारोबार के अलावा मारन परिवार राजनीति में भी एक खास हैसियत रखता है। कलानिधि के पिता केंद्रीय वाणिज्य मंत्री मुरासोली मारन थे और बड़े भाई दयानिधि मारन यूपीए सरकार में कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
लोयोला कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके कलानिधि 80 के दशक में श्रीलंका में रह रहे तमिल समुदाय के हितों का मुद्दा उठाकर मीडिया की नजरों में आए थे। लोयोला कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद दयानिधि ने अमेरिका के स्क्रेनटन विश्वविद्यालय (पेनसिल्विनिया) से एमबीए किया।
48 वर्षीय कलानिधि मारन फिलहाल अमीर भारतीयों की सूची में 24वें स्थान पर हैं। इस सूची में मुकेश और अनिल अंबानी, लक्ष्मी मित्तल, अजीम प्रेमजी, आदी गोदरेज, कुमार मंगलम बिरला, राहुल बजाज जैसी हस्तियां शामिल हैं। कलानिधि की कंपनी सन ग्रुप मीडिया कारोबार के अलावा स्पाइसजेट एयरलाइंस में हिस्सेदार है। इसके अलावा इनकी कंपनी डीटीएच सेवा भी प्रोवाइड कराती है और दो तमिल अखबार (दिनाकरन और तमिल मुरासू) का संचालन भी करती है।।
राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले कलानिधि बहुभाषी एफएम चैनल (93.5 रेड एफएम) और तमिल एफएम चैनल (सूर्या एफएम) के भी मालिक हैं। उनकी कंपनी तमिल फिल्म निर्माण में भी जुड़ी हुई है। माना जाता है कि कलानिधि ने स्पाइसजेट में अपनी हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत तक बढ़ा ली है।
उन्होंने 14 अप्रैल, 1993 को 86 हजार डॉलर के बैंक ऋण के साथ सन टीवी शुरू किया था और करीब दस साल बाद 24 अप्रैल 2006 को इस कंपनी को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया।