WI Inning
44/2 (5.4 ov)
Rovman Powell 0(2)*
Shai Hope 25 (20)
IND elected to bowl
{"_id":"32ffae1a-eb0d-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"new-icc-world-one-day-teams-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजा वन डे रैंकिंग में भारत की बादशाहत बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ताजा वन डे रैंकिंग में भारत की बादशाहत बरकरार
दुबई/एजेंसी
Updated Fri, 12 Jul 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
एक महीने के अंदर लगातार दो खिताब जीतने वाली टीम इंडिया ने सालाना अपडेट के बाद शुक्रवार को जारी आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में अपना नंबर एक ताज बरकरार रखा है।
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज के समापन के बाद आईसीसी की सालाना अपडेटेड रैंकिंग जारी की गई। भारत ने फरवरी 2013 में इंग्लैंड को घरेलू जमीन पर 3-2 से हराकर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया जिसे अब तक बरकरार रखा है।
विज्ञापन
भारत 122 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 114 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है। इंग्लैंड 112 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की व्यक्तिगत रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे और महेंद्र सिंह धोनी छठे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में सीरीज में 10 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार 29वें से 20वें स्थान पर आ गए हैं।
इस सूची में भारत की ओर से सर्वोच्च रैंकिंग वाले गेंदबाज रविंद्र जडेजा हैं जो कि पांचवें स्थान पर हैं।