फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new entries in team india for england oneday series

इंग्लैंड के खिलाफ संजू, करण पर टिकी निगाहें

Sun, 24 Aug 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Aug 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
new entries in team india for england oneday series

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच वनडे मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए ही नहीं बल्कि टीम में शामिल दो नए चेहरे बल्लेबाज संजू सैमसन और आलराउंडर करण शर्मा के लिए भी बड़ा इम्तहान साबित होने जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। सीरीज जीतने के अलावा भारतीय टीम की निगाहें 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम का गठन करने पर भी है।
विज्ञापन


आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केरल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज संजू सैमसन और उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर करण शर्मा को भारतीय टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि इंग्लैंड की परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी ही हैं इसलिए इन दोनों युवाओं पर आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी जानते हैं कि विश्व चैंपियन का ताज कायम रखने के लिए उन्हें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो न सिर्फ तकनीकी रूप से सक्षम हों बल्कि उनमें तेजी से रन बनाने की काबिलियत भी हो।

यह दोनों ही चीजें संजू की बल्लेबाजी में दिखाई देती हैं। बल्लेबाजी के अलावा संजू एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। वहीं भारतीय टीम को हमेशा एक अच्छे ऑलराउंडर की कमी खली है।

इस जगह की भरपाई 26 वर्षीय करण शर्मा कर सकते हैं। करण एक बेहतरीन लेग ब्रेक गेंदबाज के अलावा आक्रामक बल्लेबाज भी हैं।

संजू के नाम बने रिकॉर्ड

new entries in team india for england oneday series

यूपी के मेरठ निवासी करण शर्मा रणजी ट्रॉफी में रेलवे जबकि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। करण आईपीएल-2014 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज रहे। करण ने 14 मैचों में कुल 15 विकेट झटके।

दूसरी ओर, 19 वर्षीय संजू सैमसन अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के उपकप्तान रह चुके है और आईपीएल में 2013 से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

आईपीएल-2014 में संजू का बल्ला जमकर बोला और वह राजस्थान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। संजू ने 13 मैचों में 26.07 की औसत से कुल 339 रन ठोके।

उन्होंने दो अर्द्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 74 रन रहा। दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान के टॉप स्कोरर रहे अजिंक्य रहाणे के भी 339 रन थे लेकिन उन्होंने संजू से एक पारी कम खेली थी।

2013-14 रणजी सत्र में भी संजू खूब चमके और केरल की ओर से टॉप स्कोरर रहे। संजू ने रणजी में 58.88 की औसत से सर्वाधिक 530 रन बनाए जिसमें उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 211 रन की पारी भी थी।

अब देखना यह है कि वनडे सीरीज में कप्तान धोनी इन दोनों युवाओं पर कितना भरोसा जताते हैं क्योंकि दोनों युवा खिलाड़ी मैदान पर अपनी चमक बिखेरने के लिए कमर कस चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed