भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की शनिवार को गठित होने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति में लौटने की संभावना है। इससे पहले दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने हितों के टकराव के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया था।बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार तेंदुलकर और लक्ष्मण जिन्होंने जुलाई में सीएसी से इस्तीफा दिया था, वे सीएसी में फिर से दायित्व संभालेंगे। तीसरे सदस्य सौरव गांगुली थे जो अब बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं।गांगुली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिन्हें उस समय भारत का अगला कोच चुनने का काम सौंपा गया था। सौरव की अगुआई वाली बीसीसीई ने रविवार को अपनी 88वीं आम सभा बुलाई है।
सीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि सचिन और लक्ष्मण के सीएसी में लौटने की पूरी संभावना है। गांगुली के नेतृत्व में रविवार को मुंबई में बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित होनी है, जबकि एपेक्स काउंसिल की बैठक शनिवार को है।
3 of 4
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
सूत्र ने पीटीआई को बताया कि समिति का गठन एपेक्स काउंसिल की बैठक में किया जाएगा। सीएसी चयन समिति से भी बात करेगी। बीसीसीआई के एथिक्स अफसर डी के जैन के समक्ष हितों के टकराव की शिकायत के बाद सचिन, लक्ष्मण और गांगुली वाली सीएसी सवालों के घेरे में आ गई थी।
4 of 4
सौरव गांगुली, अजहर और लक्ष्मण
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई का 39वां अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने घरेलू क्रिकेटरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और आईसीसी से बीसीसीआई को मिलने वाले फंड की वापसी सुनिश्चित करने को अपने एजेंडे के अहम कामों में बताया था। सौरव गांगुली ने अब हितों के टकराव को लेकर भी नियमों में छूट की पैरवी की है ताकि पूर्व क्रिकेटर इस खेल के विकास और बेहतरीन में अपना बेशकीमती योगदान दे सकें।