फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new batting coach Vikram Rathore says Performance of Indian middle order in ODIs a matter of concern

नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने जताई निराशा, कहा- वनडे में मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन चिंता का विषय

Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Sep 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
new batting coach Vikram Rathore says Performance of Indian middle order in ODIs a matter of concern
विक्रम राठौड़, टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में नियुक्त हुए भारत के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पारी के आगाज करने के साथ वनडे में मध्यक्रम का प्रदर्शन उनकी मुख्य चिंता हैं।

विज्ञापन


जब कोचिंग और सहयेागी स्टाफ में नई नियुक्तियां की गईं तो राठौड़ ने संजय बांगड़ की जगह ली। उनका कार्यकाल गुरूवार से शुरू हो गया और पहली बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही घरेलू टी-20 और टेस्ट सीरीज होगी।
विज्ञापन


राठौड़ ने बीसीसीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर कहा, 'वनडे में मध्यक्रम इतना अच्छा नहीं कर रहा और हमें निश्चित रूप से इसका निपटारा करना चाहिए। वहीं चिंता की एक चीज टेस्ट में सलामी बल्लेबाजों की भागीदारी है। हमारे पास विकल्प हैं और इसमें काफी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। हमें उनके और अधिक निरंतर होने का तरीका ढूंढना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राठौड़ ने कहा कि श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए अच्छे विकल्प दिखते हैं। उन्होंने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने पिछले दो मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे पास मनीष पांडे भी है। इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और इंडिया के साथ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ये ऐसे बल्लेबाज है जो अपना काम बखूबी करने के काबिल हैं और इसके बारे में कोई शक नहीं है।'

उनकी नियुक्ति के समय काफी विवाद हुआ क्योंकि उन पर हितों के टकराव के भी आरोप लगे जिन्हें बाद में हटा दिया गया। राठौड़ भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेल चुके हैं। उनका टीम के मौजूदा खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल है। राठौड़ पंजाब और हिमाचल प्रदेश के भी मुख्य कोच रह चुके हैं और साथ ही वो हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट निदेशक भी थे।

उन्होंने कहा, 'हमारे पास कोचिंग स्टाफ में काफी बेहतरीन स्टाफ है। मुझे उन्हें जानने का मौका मिला क्योंकि मैं राष्ट्रीय चयनकर्ता था। मैं खिलाड़ियों को जानता हूं और उनके साथ कुछ समय काम भी कर चुका हूं। मैं रवि शास्त्री, भरत अरूण और आर श्रीधर के अलावा विराट कोहली के साथ काम कर चुका हूं। मैं बल्लेबाजों को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और उनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed