फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   netherlands paul van meekeren funny dance video in world cup qualifier against hongkong
WI Inning
175/7 (18 ov)
Target: 224
Roston Chase 1(1)*
Shamar Springer 5 (2)
WI need 49 runs in 12 remaining balls

ICC World Cup Qualifier: इस क्रिकेटर ने दिखाई अपनी डांस स्किल्स, हो गया फेमस

Fri, 16 Mar 2018 05:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
netherlands paul van meekeren funny dance video in world cup qualifier against hongkong
पॉल वेन मीकेरेन

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नीदरलैंड्स ने गुरुवार को हांगकांग को मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। हालांकि, नीदरलैंड्स के गेंदबाज पॉल वेन मीकेरेन ने पूरा आकर्षण अपने ऊपर केंद्रित कर लिया। 

विज्ञापन


मीकेरेन ने मैच के बीच बेहद फनी डांस किया, जिसके बाद वह काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। मीकेरेन के फनी डांस का जीआईएफ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

आईसीसी ने मीकेरेन के डांस का जीआईएफ अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आईसीसी ने इस जीआईएफ के साथ कैप्शन दिया, 'जब शुक्रवार हो और क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर का एक्शन शुरू होने में आधा घंटा बचा हो।' 
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

नीदरलैंड्स ने हांगकांग को दी मात, ये है क्वालीफाई के समीकरण

जीआईएफ में दिख रहा है कि नीदरलैंड्स के गेंदबाज ने एक हाथ में बोतल पकड़ रखी है और वह बेहद फनी चेहरा बनाकर अपने हाथ ऊपर रखते हुए डांस कर रहे हैं। इसमें मीकेरेन का साथ टीम के एक अन्य साथी दे रहे हैं। 

बता दें कि नीदरलैंड्स के लिए यह मैच बेहद शानदार रहा। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 48.2 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 43 ओवर में 130 रन के स्कोर पर समेटा और मुकाबला 44 रन से जीता।

ग्रुप-ए में नीदरलैंड्स की टीम चौथे स्थान पर है। वर्ल्ड कप-2018 की उम्मीद खो चुकी ये टीम अब शनिवार को नेपाल के खिलाफ 7वें स्थान के लिए भिड़ेगी। क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला 25 मार्च को खेला जाना है। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप में खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed