{"_id":"625ee062c74da53d0e4b39c8","slug":"netherlands-cricket-head-coach-reyan-campbell-admitted-to-icu-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Netherlands Cricket: मुख्य कैंपबेल का दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Netherlands Cricket: मुख्य कैंपबेल का दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
Tue, 19 Apr 2022 09:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:46 PM IST
सार
नीदरलैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच रेयान कैंपबेल को दिल का दौरा पड़ने के बाद लंदन के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। 50 साल के कैंपबेल जब शनिवार को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे तब उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।
विज्ञापन
रेयान कैंपबेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नीदरलैंड पुरुष टीम के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर रेयान कैंपबेल को दिल का दौरा पड़ने के बाद लंदन के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। 50 साल के कैंपबेल जब शनिवार को अपने परिवार के साथ बाहर गए थे तब उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।
कैंपबेल के परिवार के मुताबिक, वह अभी तक अस्पताल में बेहोश ( रविवार रात तक) हैं, लेकिन सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं। कैंपबेल नीदरलैंड टीम की न्यूजीलैंड से वापसी के बाद यूरोप की यात्रा पर हैं। वह एक हफ्ते पहले ही पर्थ में अपने परिवार व दोस्तों से मिलने के लिए गए थे।
जनवरी, 2017 में डच टीम के कोच नियुक्त हुए रेयान खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग दोनों देशों का प्रतिनिधित्व किया था। वह हांगकांग की ओर से 2016 में 44 साल 30 दिन में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।