NEP vs IRE Video: नेपाल के विकेटकीपर ने रन आउट का मौका गंवाया पर क्रिकेट फैंस का दिल जीता, दुनियाभर में हो रही तारीफ
नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसिफ जान-बूझ कर रन आउट का मौका छोड़ देते हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान में टी-20 विश्वकप के मैच इसी सप्ताह से शुरू हो रहे हैं। इस राउंड में जीतने वाली टीम अगले राउंड में पहुंचेगी और बड़ी टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी।
क्या थी घटना?
मैच के दौरान अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाज मार्क हैदर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बीच में नहीं लगी। बल्ले के अंदरूनी किनारे पर लगकर गेंद पिच के पास ही गिर गई। इसके बाद हैदर एक रन लेने के लिए भाग पड़े। वहीं, नेपाल के गेंदबाज कमाल सिंह भी गेंद पकड़ने के लिए भागे और दूसरे छोर से आ रहे बल्लेबाज एंडी मैकब्रिन से टकरा गए। मैकब्रिन मैदान में ही गिर गए और कमाल ने गेंद पकड़कर विकेटकीपर को दे दी।
This Video Made My Day❤️
— Saloon Kada Shanmugam (@saloon_kada) February 14, 2022
Spirit Of Cricket✨
Nepal vs Irelandpic.twitter.com/JxITvTdn1T
नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख के पास भरपूर समय था और वे आसानी से मैकब्रिन को आउट कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और मैकब्रिन आसानी से क्रीज पर पहुंच गए। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जमकर हो रही है आसिफ की तारीफ
फैंस आसिफ शेख की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनकी खेल भावना की तारीफ कर रहे हैं। नेपाल के गेंदबाज की वजह से मैकब्रिन गिर गए थे और उनका रन आउट होना तय था, लेकिन आसिफ ने खेल भावना दिखाते हुए मैकब्रिन को आउट नहीं किया। इसी वजह से उनकी तारीफ हो रही है। अब आसिफ साल 2022 के स्प्रिट ऑफ द क्रिकेट अवॉर्ड के दावेदार बन गए हैं।
आयरलैंड ने नेपाल को 16 रन से हराया
इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट गंवाकर 111 रन ही बना पाई और यह मैच 16 रन से हार गई। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 28 रन जॉर्ज डॉकरेल ने बनाए। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 20 रन की पारी खेली। नेपाल के अबिनाश बोहरा ने दो विकेट लिए। वहीं नेपाल के लिए सर्वाधिक 28 रन दीपेन्द्र सिंह ने बनाए। आसिफ शेख ने भी 23 रन की पारी खेली। आयरलैंड के कैम्फर को छोड़ आयरलैंड के सभी गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।