फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nepal cricket team to train at National Cricket acamedemy ahead of Cricket World Cup League 2 series

Nepal Cricket: एनसीए में प्रशिक्षण लेगी नेपाल टीम, क्रिकेट विश्व कप लीग-2 सीरीज की तैयारी के लिए करेगी अभ्यास

Mon, 12 Aug 2024 05:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Aug 2024 05:43 PM IST
सार

नेपाल की टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए कनाडा जाने से पहले दो सप्ताह के लिए एनसीए में अभ्यास करेगी। इस सीरीज में कनाडा और नेपाल के साथ ओमान की टीम भी भाग लेगी।

विज्ञापन
Nepal cricket team to train at National Cricket acamedemy ahead of Cricket World Cup League 2 series
नेपाल क्रिकेट टीम - फोटो : Nepal Cricket

विस्तार

नेपाल की क्रिकेट टीम कनाडा में होने वाली क्रिकेट विश्व कप लीग-2 सीरीज में हिस्सा लेने से पहले बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में प्रशिक्षण लेगी। नेपाल की टीम एनसीए में इस टूर्नामेंट की तैयारी करेगी। नेपाल की टीम त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए कनाडा जाने से पहले दो सप्ताह के लिए एनसीए में अभ्यास करेगी। इस सीरीज में कनाडा और नेपाल के साथ ओमान की टीम भी भाग लेगी। नेपाल इस समय लीग 2 तालिका में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को एक्स पर लिखा, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के लिए तैयारी सीरीज से पहले नेपाल की टीम एनसीए जा रही है। बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण से हमारे खिलाड़ियों के कौशल और रणनीति में सुधार आएगा। आइए उन्हें शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी और संदीप लामिछाने हाल ही में कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग में खेल रहे थे। नेपाल ने अमेरिका में खेले गए टी20 विश्व कप से पहले भारत में कुछ अभ्यास मैचों में भाग लिया था। टीम ने इस दौरान वापी में गुजरात और बड़ौदा के खिलाफ खेला था। नेपाल की टीम का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक लीग 2 तालिका के शीर्ष चार में जगह बनाना होगा, जिससे टीम क्रिकेट विश्व कप (सीडब्ल्यूसी) के क्वालिफायर में जगह बना सके। शीर्ष चार में जगह बनाने में विफल रहने पर टीम को सीडब्ल्यूसी क्वालिफायर प्लेऑफ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जहां से शीर्ष चार टीमें सीडब्ल्यूसी क्वालिफायर में जगह बनाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed