फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंजलि ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, टी-20 में बिना कोई रन दिए हैट्रिक सहित झटके छह विकेट

Tue, 03 Dec 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Dec 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Nepal Anjali chand takes hattrick in t20 match registers best bowling figure with 6 wkts for 0 runs
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

नेपाल की महिला क्रिकेटर अंजलि चंद ने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। नेपाल के पोखरा में चल रहे 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में 24 वर्षीया अंजलि ने मालदीव की टीम के खिलाफ 13 गेंदों में बिना कोई रन दिए छह विकेट अपने नाम कर लिए।

Nepal Anjali chand takes hattrick in t20 match registers best bowling figure with 6 wkts for 0 runs
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

इसी के साथ अंजलि के नाम अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। अंजलि ने 2.1 ओवर की गेंदबाजी में दो मेडेन के साथ बिना एक रन दिए हुए छह खिलाड़ियों को शून्य पर पवेलियन भेजा, इनमे तीन खिलाड़ी पहली ही गेंद पर आउट हुए।

Nepal Anjali chand takes hattrick in t20 match registers best bowling figure with 6 wkts for 0 runs
अंजलि चंद - फोटो : ट्विटर

इतना ही नहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान अंजलि ने आखिरी तीन गेंदों में हैट्रिक भी अपने नाम की। अंजलि ने मलेशिया की मास एलीसा का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने छह रन देकर तीन विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepal Anjali chand takes hattrick in t20 match registers best bowling figure with 6 wkts for 0 runs
दीपक चाहर - फोटो : ट्विटर

पुरुषों की क्रिकेट में हाल ही में भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में सात रन देकर छह विकेट लिए थे जिसमें हैट्रिक विकेट भी शामिल थी। 

विज्ञापन
Nepal Anjali chand takes hattrick in t20 match registers best bowling figure with 6 wkts for 0 runs
नेपाल क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

पोखरा में खेले गए मैच में मालदीव की टीम 10.1 ओवर में मात्र 16 रन पर भी ढेर हो गई, जवाब में नेपाल ने बिना विकेट गंवाए पांच गेंदों में ही 17 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed