फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ndian cricket head coach ravi shastri birthday

हैप्पी बर्थडे रवि शास्त्री: एक ओवर में 6 छक्के, दो घंटे से कम समय में दोहरा शतक, 31 की उम्र में संन्यास..जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Thu, 27 May 2021 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 05:29 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कोच रवि शास्त्री आज अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में रवि शास्त्री ने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह बेहतरीन ऑलराउंडर्स खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते रहे।

विज्ञापन
ndian cricket head coach ravi shastri birthday
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री का आज जन्मदिन है। रवि शास्त्री अपना 59वां बर्थडे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारत के शानदार ऑलराउंडर्स में शुमार शास्त्री का जन्म 1962 में मुंबई में हुआ था। रवि शास्त्री ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से डेब्यू किया था। इस मैच में शास्त्री ने शानदार प्रदर्शन किया। शास्त्री को चोटिल दिलीप जोशी की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया था। उस समय शास्त्री मुंबई में कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। रवि शास्त्री ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कुल छह विकेट लिए।

विज्ञापन


10वें नंबर से ओपनिंग बल्लेबाजी का सफर
उसी साल शास्त्री ने 25 नवंबर 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में खेलने का मौका मिला 1985 वर्ल्ड चैंपियनशिप में शास्त्री को उनके बेहतरी प्रदर्शन के लिए चैंपियन ऑफ चैंपियंस चुना गया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास के बाद कमेंटेटर की भी भूमिका निभाई। वह आज के समय में सफल क्रिकेट कोच में शुमार हैं। रवि शास्त्री ने अपना इंटरनेशनल करियर 10वें नंबर के बल्लेबाज से शुरू किया था। हालांकि दो साल के भीतर ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत कर दी। 

विज्ञापन

एक ओवर में जड़े 6 छक्के
रवि शास्त्री एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 1985 में रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे की ओर से खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया था। 

80 टेस्ट मैचों में 11 शतक 
रवि शास्त्री ने 80 टेस्ट मैचों में 35.79 की औसत से कुल 3830 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। वहीं 150 वनडे में शास्त्री ने 29 की औसत से 3108 रन बनाए। इसमें 4 शतक और 18 अर्धशतक लगाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन बनाकर उन्होंने बेस्ट स्कोर अपने नाम किया।
 

विज्ञापन

31 की उम्र में लिया संन्यास
रवि शास्त्री ने 31 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। घुटने में चोट लगने की वजह से रवि शास्त्री ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि खिलाड़ी 40 साल तक खेलने का दावा करते हैं, लेकिन शास्त्री ने 10 साल पहले ही संन्यास ले लिया। 

इस ऐक्ट्रेस से रहे अफेयर के चर्चे
रवि शास्त्री बॉलीवुड ऐक्ट्रेस से अफेयर होने को लेकर भी सुर्खियों में रहे। अमृता सिंह से उनके अफेयर के चर्चे जगजाहिर रहे हैं। उनकी और अमृता सिंह के बारे में तमाम कहानियां कही गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed