{"_id":"688decc914ead863cd057917","slug":"nd-vs-eng-5th-2025-fan-wearing-pakistani-jersey-removed-from-stadium-during-manchester-test-sparks-uproar-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी जर्सी पहनकर पहुंचा प्रशंसक, मैदान से बाहर निकाला गया; हंगामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी जर्सी पहनकर पहुंचा प्रशंसक, मैदान से बाहर निकाला गया; हंगामा
Sat, 02 Aug 2025 04:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 02 Aug 2025 04:19 PM IST
सार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचा था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पाकिस्तानी जर्सी को उतारने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। आखिर में सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रशंसक-सुरक्षाकर्मी
- फोटो : @MeruBhaiya (Videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पर खेला गया। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने यह मुकाबा ड्रॉ कराया। अब इस मुकाबले से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक पाकिस्तानी प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचा था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पाकिस्तानी जर्सी को उतारने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। आखिर में सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर निकाल दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन
यह घटना मैनचेस्टर टेस्ट के आखिरी दिन की है। फारुक नजर नाम का एक पाकिस्तानी प्रशंसक पाकिस्तान की जर्सी पहनकर मैदान पर पहुंचा था। सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य ने फारुक को अपनी शर्ट ढकने को कहा। उस सदस्य ने फारुक को बताया कि वह लंकाशायर के लिए काम कर रहा है। हालांकि, प्रशंसक ने सुरक्षाकर्मियों की बात नहीं मानी इसलिए उसे मैदान से हटा दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A Pakistani attendee was asked to remove his Pakistan jersey at the England vs. India Test in Manchester, as only official jerseys of Lancashire, England, or the visiting team are allowed and is written clearly on the general rules of admission t&c’s. Despite repeated warnings,… pic.twitter.com/bS3VB2nhSh
— Meru (@MeruBhaiya) July 28, 2025
लंकाशायर क्रिकेट क्लब की ओर से जारी किया गया बयान
लंकाशायर क्रिकेट क्लब ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है। क्लब की तरफ से बताया गया कि पाकिस्तानी प्रशंसक फारुक को मैदान से बाहर करने का निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया। क्लब ने कहा कि, सबसे पहले हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि किसी व्यक्ति को सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने के कारण टीम से निकालने का कोई इरादा नहीं था। यह कदम शनिवार को हुई एक घटना के बाद उठाया गया, जब समर्थकों के एक समूह ने पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज लहराया, जिससे आस-पास मौजूद भारतीय प्रशंसकों के साथ तनाव पैदा हो गया। ऐसे में हमारे कर्मचारियों ने उन लोगों से सम्मानपूर्वक झंडा उतारने का अनुरोध करके स्थिति को शांत किया, और उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसा कर दिया।

क्लब ने आगे कहा, 'इस संदर्भ में हमारी टीम ने रविवार को एहतियाती और सुरक्षा का दृष्टिकोण अपनाया। स्टैंड सुपरवाइजर ने व्यक्ति से विनम्रतापूर्वक अपनी सुरक्षा के लिए और किसी भी संभावित स्थिति से बचने के लिए अपनी कमीज ढकने को कहा। सुपरवाइजर और प्रतिक्रिया टीम के कई विनम्र अनुरोधों के बावजूद,व्यक्ति ने बार-बार ऐसा करने से इनकार कर दिया।'