{"_id":"5d7a5e568ebc3e01711f678f","slug":"navdeep-saini-says-will-have-to-work-harder-to-get-into-test-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टेस्ट टीम में आने के लिए करनी होगी कड़ी मशक्कत'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टेस्ट टीम में आने के लिए करनी होगी कड़ी मशक्कत'
Thu, 12 Sep 2019 08:33 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
नवदीप सैनी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को उम्मीद है कि वह भविष्य में टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे लेकिन उनका मानना है कि राष्ट्रीय टीम की तेज गेंदबाजी ईकाई में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके मैन आफ द मैच पुरस्कार जीता। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में हमारी गेंदबाजी ईकाई काफी मजबूत है। मैं जब वेस्टइंडीज में टीम के साथ था तो मुझे महसूस हुआ कि इस टीम में आने के लिये काफी मेहनत करनी होगी। इसके बाद ही मौका मिल सकता है।'
विज्ञापन
भारतीय टीम प्रबंधन सैनी को भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहा है। यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में उसे नेट गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया गया। सैनी ने कहा, 'शमी, बुमराह, भुवनेश्वर जैसे गेंदबाजों से काफी कुछ सीखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलती की गुंजाइश कम होती है लिहाजा मैने अभ्यास में काफी कुछ सीखा।'
विज्ञापन
कप्तान विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा, 'विराट भाई की कप्तानी में खेलने से काफी मदद मिली। वह हमेशा प्रतिबद्धता की बात करते हैं।'