फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   National Cricket Academy BCCI ready to appoint Cooley as NCA's fast bowling coach

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी: बीसीसीआई कूले को एनसीए का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने को तैयार

Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 09:42 PM IST
सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी कोचों में से एक कूले का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का तेज गेंदबाजी कोच बनना लगभग तय है। बीसीसीआई कूले को एनसीए का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने को तैयार हो चुका है। 

विज्ञापन
National Cricket Academy BCCI ready to appoint Cooley as NCA's fast bowling coach
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई ऑस्ट्रेलियाई कोच ट्राय कूले को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने को तैयार है। विश्व क्रिकेट में कूले को सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी कोचों में शुमार किया जाता है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘मैं कहूंगा कि गांगुली और जय शाह के लिए सबसे बड़ी सफलता में से एक कूले को एनसीए में भारत के तेज गेंदबाजों की अगली पीढ़ी के साथ काम करने के लिए राजी करना है। हमें सुनने को मिल रहा है कि बीसीसीआई कूले को तीन साल का अनुबंध देगा और वह एनसीए क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ काम करेंगे।’ 
विज्ञापन


इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच के तौर पर उनके कॅरिअर का सबसे शानदार पल ऐतिहासिक 2005 एशेज सीरीज के दौरान आया था जब घरेलू टीम के तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बैटरों के लिए दुस्वप्न बन गए था। एंड्रयू फ्लिंटाफ, मैथ्यू होगार्ड, साइमन जोंस और स्टीव हार्मिसन की सफलता और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खराब प्रदर्शन के लिए योजना बनाने का श्रेय इंग्लैंड टीम के ड्रेसिंग रूम में कूले को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed