फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan Lyon slams Kevin Pietersen for saying Australia were looking for concussion substitute ashes ind vs aus

Ashes: 'मैंने अपने एक साथी को खोया है...', पीटरसन ने लगाया अजीब आरोप तो चोटिल लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sun, 02 Jul 2023 12:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Jul 2023 12:54 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने लियोन की आलोचना की है। उनका मानना है कि वह जानबूझकर सिर पर चोट खाने के लिए क्रीज पर उतरे थे। अगर उनके सिर पर चोट लगती तो ऑस्ट्रेलिया की टीम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में स्पिनर टॉड मर्फी को उतार सकती थी।

विज्ञापन
Nathan Lyon slams Kevin Pietersen for saying Australia were looking for concussion substitute ashes ind vs aus
केविन पीटरसन और नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन नाथन लियोन ने चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की। उन्होंने लंगड़ाते हुए 31 गेंदों तक मिचेल स्टार्क का साथ दिया। स्टार्क और लियोन ने 15 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने लियोन की आलोचना की है। उनका मानना है कि वह जानबूझकर सिर पर चोट खाने के लिए क्रीज पर उतरे थे। अगर उनके सिर पर चोट लगती तो ऑस्ट्रेलिया की टीम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में स्पिनर टॉड मर्फी को उतार सकती थी।
विज्ञापन


पीटरसन के इस बयान पर लियोन ने अपनी बात रखी। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। लियोन ने कहा कि उन्होंने अपने एक साथी (फिलिप ह्यूज) को सिर पर चोट के कारण खोया है। उन्हें यह तर्क बहुत बेतुका लगा है। उन्होंने शनिवार (एक जुलाई) को संवाददाताओं से कहा, ''मैंने ऐसी टिप्पणिया सुनी हैं कि मैं वहां केवल सिर पर चोट लगने के लिए गया था, लेकिन मैं वास्तव में इसके खिलाफ हूं। सिर में चोट लगने के कारण मैंने अपने एक साथी को खो दिया है, इसलिए मुझे लगता है कि यह वास्तव में बकवास बातचीत हो रही है।''
विज्ञापन

Nathan Lyon slams Kevin Pietersen for saying Australia were looking for concussion substitute ashes ind vs aus
केविन पीटरसन - फोटो : social media
पीटरसन ने क्या कहा था?
स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हुए केविन पीटरसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को यह सोचकर भेजा था कि उन्हें चोट लग सकती है, ताकि वे टॉड मर्फी को विकल्प के रूप में ला सकें। उन्होंने कहा, ''कल्पना कीजिए कि अगर उनके (लियोन) सिर पर चोट लगी होती तो उन्हें एक कन्कशन सब्स्टीट्यूट और एक विश्व स्तरीय स्पिनर टॉड मर्फी मिल जाते।''

Nathan Lyon slams Kevin Pietersen for saying Australia were looking for concussion substitute ashes ind vs aus
मैदान पर नाथन लियोन और ड्रेसिंग रूम में परेशान कप्तान पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
कमिंस ने बल्लेबाजी के लिए लियोन को किया था मना
लियोन को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं करने को कहा था लेकिन यह अनुभवी ऑफ स्पिनर टीम के अपने साथियों का समर्थन करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरा। अपना लगातार 100वां टेस्ट खेल रहे लियोन को लार्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान कैच लेने के प्रयास में दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी थी।

लियोन ने कहा, ''पैट (कमिंस) ने शुरुआत में मुझे कहा था कि मैं बल्लेबाजी के लिए नहीं जाऊंगा, लेकिन मैंने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और हमारी मेडिकल टीम से बात की और यह जानने का प्रयास किया कि मैं क्रीज पर कैसे उतर सकता हूं। मैंने फिजियो के साथ और पैर में टेप बांधकर यहां लार्ड्स में जिम में काफी समय बिताया जिससे कि क्रीज पर उतरने का प्रयास कर सकूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed