फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan Lyon praises Ravichandran Ashwin's ahead of Border-Gavaskar Trophy highlighting respectful rivalry

BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले लियोन ने अश्विन को सराहा, बोले - उन्हें गेंदबाजी करते देखना पसंद करता हूं

Fri, 06 Sep 2024 04:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले लियोन ने अश्विन के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता पर बात की और बताया कि वह इस भारतीय स्पिनर का काफी सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Nathan Lyon praises Ravichandran Ashwin's ahead of Border-Gavaskar Trophy highlighting respectful rivalry
नाथन लियोन - फोटो : twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रशंसा की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले लियोन ने अश्विन के साथ अपनी प्रतिद्वंद्विता पर बात की और बताया कि वह इस भारतीय स्पिनर का काफी सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन

लियोन और अश्विन के करीबन एक ही साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। इस साल की शुरुआत में अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए थे, जबकि लियोन भी टेस्ट में अब तक 530 विकेट ले चुके हैं। अश्विन और लियोन दोनों ही मॉर्डन क्रिकेट के दो महानतम स्पिनरों में गिने जाते हैं। आने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दोनों देशों के प्रशंसकों को एक बार फिर इन दोनों गेंदबाजों के बीच प्रतिद्वंद्विता का इंतजार रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अश्विन ऑफ स्पिन के मास्टर हैं'
लियोन ने कहा, मुझे पता है कि मैंने और अश्विन ने करीब साथ में ही पदार्पण किया था और हम कई सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। मैं उनका काफी सम्मान करता हूं। मुझे उन्हें गेंदबाजी करते देखना पसंद है और वह वाकई ऑफ स्पिन के मास्टर हैं। अश्विन के खिलाफ खेलना और उनसे सीखना मेरे लिए सम्मान की बात है। 
विज्ञापन

लियोन ने अश्विन की विशेषज्ञता को स्वीकार किया और भारतीय टीम का सामना करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया। लियोन ने कहा कि भारतीय टीम सुपरस्टार खिलाड़ियों से भरी हुई है। उन्होंने कहा, मैंने अपने करियर में हमेशा एक ही बात कही है कि मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता हूं। आप भारतीय टीम को देखें वो एक सुपरस्टार से भरी टीम है। आपको उनके खिलाफ खेलने के लिए खुद को चुनौती देनी होती है। 

लाबुशेन ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को सराहा
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी इस सीरीज को लेकर अपनी राय व्यक्त की और कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए जाने जाते हैं जो एक कड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, ये दो ऐसी टीम हैं जो कहां खेलती हैं उससे फर्क नहीं पड़ता है, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या भारत। यह हमेशा ही कठिन चुनौती होती है। भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि इस बार हम पासा पलटेंगे और भारत को दबाव में लाने में सफल रहेंगे। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होगी। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2023-25 में 68.52 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.50 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल अगले साल 11 से 15 जून को लॉडर्स पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed