फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan Lyon emphasises importance of WTC final for Australia cricketing journey to becoming greatest Test team

WTC Final: लियोन ने बताया, ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों जरूरी है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना? जानें

Tue, 10 Jun 2025 07:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Jun 2025 07:31 PM IST
सार

लियोन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र का फाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर खिताब जीता था।

विज्ञापन
Nathan Lyon emphasises importance of WTC final for Australia cricketing journey to becoming greatest Test team
नाथन लियोन - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से लॉर्ड्स मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरे खिताब के लिए उतरेगी। इस खिताबी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने कहा कि टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की महानतम टीम में शामिल होने के लिए लगातार दूसरा डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना अहम होगा।  
विज्ञापन


गत चैंपियन के तौर पर उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम 
लियोन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र का फाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर खिताब जीता था। लियोन ने कहा, हमने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है जिस पर हमे गर्व है। हम ऑस्ट्रेलिया की महान टीम बनने की राह पर हैं लेकिन अभी वहां तक पहुंचे नहीं है। यह मैच उस मंजिल तक के सफर में अहम कदम होगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा। उन्होंने कहा, हम पहले भी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार खेल रहा है। उन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहने के दावेदार थे। उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन हम भी अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed