फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan lyon becomes father for the third time his second wife Emma gives birth to a boy

Nathan Lyon Son: टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले नाथन लियोन के घर आ चुका है नया मेहमान, पत्नी ने किया खुलासा

Mon, 18 Dec 2023 03:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन तीसरी बार पिता बने हैं। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं और अब उनकी दूसरी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, इस जोड़े पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
 

विज्ञापन
Nathan lyon becomes father for the third time his second wife Emma gives birth to a boy
नाथन लियोन और एमा मैकार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले आठवें गेंदबाज बने हैं और यह खास उपलब्धि अपने नाम करने के बाद उन्होंने एक और खुलासा किया है। वह तीसरी बार पिता बन चुके हैं। नाथन लियोन और पत्नी एम्मा मैक्कार्थी ने पुष्टि की है कि उनके घर में एक बेटे का आगमन हुआ है। हालांकि, इस जोड़े ने इससे पहले बच्चे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन


चोट के कारण लंबे सम तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद लियोन ने वापसी की और पांच विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मैच के बाद लियोन की पत्नी ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। लियोन और एमा ने इस बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी थी, लेकिन कुछ समय पहले इन दोनों को एक बच्चे को पकड़े हुए देखा गया था। 
विज्ञापन


एमा ने कहा “पिछले 12 महीने व्यस्त रहे हैं। हमारा एक बच्चा है। वह एशेज में खेले लेकिन एक मैच में चोटिल हो गए। कुछ महीनों के लिए उनका घर पर रहना अच्छा था। माता-पिता बनना आपको एक अलग खुशी देता है। जब बच्चे बड़े होंगे तो वे देख सकेंगे कि उनके पिता ने एक क्रिकेटर के रूप में क्या किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


लियोन के साथ बातचीत में मेल मैक्लाक्लन ने कहा “आप अपने साथी के बारे में बात करते हैं। मैं आपसे कुछ सप्ताह पहले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मिला था और आप अपने बच्चे के साथ थे। आप प्यार में पागल हैं, अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।”

एमा नाथन लियोन की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी मेल से उन्हें दो बेटियां हैं, जिनका नाम हार्पर और मिला है। लियोन ने इस पर कहा “परिवार के सदस्य मेरे सबसे बड़े समर्थक हैं। आप उनकी प्रतिक्रिया देखिए और यह उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है। मैं उन लोगों के बिना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता।"


एमा ने कहा कि उनके पति बहुत सरल हैं और घर पर बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लियोन खेल से पहले घबराए हुए थे क्योंकि वह लंबे ब्रेक के बाद लौट रहे थे और हाल ही में उनके एक बच्चे का जन्म हुआ है। “वह चोट और पुनर्वास के कारण घबराए हुए थे। वह अनिश्चित थे कि उनका शरीर पांच दिनों तक टिकेगा या नहीं। मुझे लगता है कि पांच विकेट लेने के बाद वह सहज हैं और वह निश्चित तौर पर जश्न मनाएंगे।'

लियोन के नाम 123 टेस्ट मैचों में 30.85 की औसत से 501 विकेट हैं। 36 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना जारी रखना चाहते हैं।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 800
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 708
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 690 (अभी भी खेल रहे हैं)
अनिल कुंबले (भारत)- 619
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)- 604
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 563
कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)- 516
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)- 501 (अभी भी सक्रिय)
आर अश्विन (भारत)- 489 (अभी भी सक्रिय)
डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका)- 439
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed