फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nasser Hussain slammed Shubman Gill's debut Test as captain feels lacked the aura of an Indian captain

IND vs ENG: नासिर हुसैन ने की कप्तान शुभमन गिल की रणनीति की आलोचना, शास्त्री बोले- अपेक्षा से अधिक किया

Wed, 25 Jun 2025 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

गिल की कप्तानी में पहली बार भारत टेस्ट मैच में उतरा था, लेकिन उसे पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। नासिर ने भले ही गिल को आड़े हाथों लिया, लेकिन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने गिल का बचाव किया।

विज्ञापन
Nasser Hussain slammed Shubman Gill's debut Test as captain feels lacked the aura of an Indian captain
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने शुभमन गिल की रणनीति की आलोचना की और कहा कि मैदान पर उनमें रोहित शर्मा और विराह कोहली जैसी आभा देखने नहीं मिली। गिल की कप्तानी में पहली बार भारत टेस्ट मैच में उतरा था, लेकिन उसे पहले मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। नासिर ने भले ही गिल को आड़े हाथों लिया, लेकिन पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने गिल का बचाव किया। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य 
भारत ने इस मैच में इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन बेन डकेट के शतक और जैक क्रावले तथा जो रूट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। भारत ने पहली पारी में छह रनों की मामूली बढ़त हासिल की थी, लेकिन वह मैच नहीं बचा सकी। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैन बोले- लगा दो या तीन कप्तान हैं 
हुसैन ने कहा कि गिल कप्तान के तौर पर सक्रिय होने के बजाय प्रतिक्रिया दे रहे थे। हुसैन ने कहा, मैंने देखा कि कोई तरीका ढूंढने की कोशिश कर रहा था। गिल के पास मैदान पर रोहित और विराट जैसी आभा नहीं दिखी। मुझे लगा कि वह सक्रिय होने के बजाय प्रतिक्रिया दे रहा था। जब रोहित और कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे तब आपको देख कर ही समझ आ जाता था कि कौन नेतृत्व कर रहा है लेकिन इस मैच में मुझे लगा कि दो या तीन कप्तान है। ऐसा लगा जैसे एक समिति टीम का नेतृत्व कर रही है।
विज्ञापन

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि गिल ने उनसे जितना अपेक्षित था, उससे कहीं अधिक किया है। शास्त्री ने कहा, इस परिणाम के बावजूद कोचिंग स्टाफ के लिए इस मैच में कई  सकारात्मक पहलू है। गिल ने एक कप्तान के रूप में उससे कहीं अधिक किया है, जितना अपेक्षित था। उन्होंने अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया। खिलाड़ियों का कैच छोड़ना उसके नियंत्रण में नहीं है। भारत के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल होगा। आप अक्सर ऐसी स्थिति में नहीं आते और वहां से हार मान लेते हैं। उनके पास इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर करने के कई मौके थे। उन्हें सीखना होगा और उन्हें निचले क्रम के बल्लेबाजों से अधिक सहयोग की जरूरत है। आपको अपने विकेट की कीमत को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed