फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nasir Jamshed replaces injured Hafeez in Pak World Cup team

टीम इंडिया के बाद अब पाक को भी लगे जोर के झटके

Mon, 09 Feb 2015 12:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Feb 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Nasir Jamshed replaces injured Hafeez in Pak World Cup team

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अनफिट होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। और उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को शामिल कर लिया गया।

विज्ञापन


हालांकि जिस दिन इशांत टीम इंडिया से बाहर हुए उसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली कि वर्ल्ड नंबर वन गेंदबाज सईद अजमल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने की अनुमति मिल गई है। पिछले साल उनकी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन इस खुशी के एक दिन के बाद ही उसे तगड़ा झटका लगा जब टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद हफीज वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। हफीज टीम की बल्लेबाजी की धुरी हैं साथ ही वह एक अच्छे आलराउंडर भी, उनके हटने से टीम के वर्ल्ड कप अभियान को झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफीज की जगह नसीर जमशेद को मिली जगह

Nasir Jamshed replaces injured Hafeez in Pak World Cup team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चोटिल होना परेशानी का सबब बना हुआ है। टीम को बड़ा झटका रविवार को तब लगा जब उनके ओपनर मोहम्मद हफीज को टखने की चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम से बाहर करना पड़ा। चोट से बाहर होने वाले हफीज पाकिस्तान टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं।

इससे पहले तेज गेंदबाज जुनैद खान को जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह पर राहत अली को टीम में शामिल किया गया।

ओपनर हफीज की जगह अब बाएं हाथ के ओपनर नासिर जमशेद को टीम में शामिल किया गया है। 25 साल के जमशेद ने 45 वनडे खेले और 1413 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच दिसंबर, 2014 में अबु धाबी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

किसी खिलाड़ी के चोटिल या बीमार होने के कारण उसके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी का चयन करने के लिए प्रतियोगिता तकनीकी समिति को चोट या बीमारी के बारे में चिकित्सक की राय सहित लिखित जानकारी देनी होती है। कोई भी खिलाड़ी एक बार बाहर होने के बाद वापसी नहीं कर सकता। वह केवल किसी अन्य खिलाड़ी के चोटिल या बीमार होने की दशा में ही वापसी कर सकता है।

पाकिस्तान अपना पहला मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा। वर्ल्ड कप इतिहास में पाक टीम भारत से कभी भी मैच नहीं जीत सकी है। मौजूदा चैंपियन भारत को पूल-बी में रखा गया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात भी इसी ग्रुप में हैं। भारत अपना पहला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ एडीलेड में खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed