फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nari Contractor metal plate removed from the head After 60 years

Nari Contractor: 60 साल बाद नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर से निकाली गई यह चीज, विंडीज के गेंदबाज के बाउंसर पर फटा था सिर

Thu, 07 Apr 2022 05:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

चार्ली ग्रिफिथ की गेंद लगने के बाद कॉन्ट्रैक्टर छह दिनों तक बेहोश रहे थे। उनकी जिंदगी को बचाने के लिए पांच लोगों ने खून दिए थे। खून देने वालों में वेस्टइंडीज के फ्रैंक वॉरेल, बापू नादकर्णी, चंदू बोर्डे, पॉली उमरीगर और पत्रकार केएन प्रभु शामिल थे।

विज्ञापन
Nari Contractor metal plate removed from the head After 60 years
नारी कॉन्ट्रैक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम 60 साल पहले वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। टीम इंडिया तब 16 फरवरी 1962 से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। उस सीरीज के दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम बारबाडोस के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच खेली थी। उसी मुकाबले में भारत के नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर में चोट लगी थी। कैरेबियाई गेंदबाज चार्ली ग्रिफिथ ने वह गेंद फेंकी थी। उनकी गेंद पर नारी कॉन्ट्रैक्टर का सिर फट गया था।
विज्ञापन


नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर में मेटल प्लेट लगाया था। 60 साल बाद अब उस प्लेट को उनके सिर से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से नारी कॉन्ट्रैक्टर को सिर में दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें प्लेट निकलवा लेने की सलाह दी। सर्जरी के बारे में नारी कॉन्ट्रैक्टर के बेटे होशेदार ने कहा है कि उनके पिता अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


छह दिन तक रहे थे बेहोश
चार्ली ग्रिफिथ की गेंद लगने के बाद कॉन्ट्रैक्टर छह दिनों तक बेहोश रहे थे। उनकी जिंदगी को बचाने के लिए पांच लोगों ने खून दिए थे। खून देने वालों में वेस्टइंडीज के फ्रैंक वॉरेल, बापू नादकर्णी, चंदू बोर्डे, पॉली उमरीगर और पत्रकार केएन प्रभु शामिल थे। उस दौरान किसी तरह उनकी जान तो जरूर बच गई थी, लेकिन बाद में कई ऑपरेशन हुए। तमिलनाडु के एक अस्पताल में उनके सिर में मेटल प्लेट लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिर की त्वचा हट रही थी'
होशेदार ने कहा कि पिता के सिर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया है। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हम एक साथ कोई कदम नहीं उठाएंगे। दरअसल, मेटल प्लेट के कारण सिर के उस हिस्से की त्वचा हट रही थी। इसे देखकर मेटल प्लेट को हटाने की सलाह डॉक्टरों ने दी। इससे हम चिंतित हो गए थे, लेकिन सबकुछ ठीक से हो गया।


चोट के बाद समाप्त हो गया था अंतरराष्ट्रीय करियर
भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेलने वाले 88 साल के नारी कॉन्ट्रैक्टर ने 138 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले हैं। 1962 में लगी उस चोट के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया। बाद में उन्होंने कुछ प्रथम श्रेणी मैचों जरूर हिस्सा लिया, लेकिन टीम इंडिया में वापस नहीं आ सके। कॉन्ट्रैक्टर ने 1959 में इंग्लैंड के खिलाफ टूटी पसलियों के बावजूद लॉर्ड्स के मैदान पर 81 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed