फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   namibia cricketer died after injured in match

क्रिकेट खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को आया चक्कर, कोमा के बाद मौत

Sun, 22 Nov 2015 10:46 AM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
namibia cricketer died after injured in match

क्रिकेट का खेल लगातार खतरनाक हो रहा है। फ्लिप ह्यूज की मौत के बाद भारत में घरेलु क्रिकेट में भी दो युवा क्रिकेटरों ने अपनी जान गंवाई। इस बार मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


नामीबिया राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रेमंड वेन शूर दक्षिण अफ्रीका में फ्री स्टेट के खिलाफ मैच में चक्कर खाकर गिर गए, नजदीकी अस्पताल में पांच दिन चले इलाज में उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार वह कोमा में थे।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए बल्लेबाजी करते हुए उन्हें अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। नामीबिया क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को शूर ने अस्पताल में दम तोड़ा। उनकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के ‌लिए 200 बार कर चुके हैं बल्लेबाजी

namibia cricketer died after injured in match

नामीबिया के क्रिकेटर रेमंड वेन शूर ने 2007 में 17 साल की उम्र में अपने देश के लिए खेलना शुरू किया था। सभी फॉर्मेट में 8000 रन बना चुके शूर 200 बार देश के लिए खेल चुके हैं।

शूर ने इसी साल नामीबिया आईसीसी टी-20 क्रिकेट क्लालीफायर प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। 25 साल के शूर 92 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं जिसमें पांच शतक समेत 4000 रन शामिल है।

शूर के पिता मेल्ट शूर भी क्रिकेटर रहे हैं। मेल्ट वर्ल्ड कप 2003 में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed