0, 8, 2, 0, बयां कर रहा एक बल्लेबाज की नाकामी की कहानी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई और रातोंरात सितारे बने गए। कई तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इस टी-20 टूर्नामेंट में गजब का खेल दिखाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका तक पाया।
भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को भी इस आईपीएल से खासा फायदा होता रहा है। खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में ऐसा जबर्दस्त प्रदर्शन करते हैं कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को टीम में शामिल करने को मजबूर होना पड़ जाता है। डेविड वार्नर, शॉन मार्श, यूसुफ पठान, नमन ओझा, सौरव तिवारी, अंबाती रायडू और मोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट बहुत लंबी है जिन्होंने आईपीएल खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका हासिल किया और बड़े सितारे बने।
आईपीएल में हर साल कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चमक छोड़ते हैं तो कुछ का प्रदर्शन इतना लचर होता है कि कोई भी उस खिलाड़ी के बारे में बात करना नहीं चाहता। ऐसे ही एक युवा बल्लेबाज हैं नमन ओझा। टीम इंडिया के लिए खेल चुके नमन बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। और वह इस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी को बेहद निराश किया है।
अंतिम मैच में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें टूर्नामेंट के सभी 14 मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन वह कामयाब नहीं रहे। 14 मैचों की 11 में वह सिर्फ 137 रन ही बना सके।
ऑस्ट्रेलिया में 3 पारियों में 430 रन, भारत में 6 मैचों में 10 रन
विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा ने पिछले साल गजब की बल्लेबाजी की थी। पिछले साल जुलाई में भारत-ए की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खूब छकाया था। उन्होंने गैरआधिकारिक टेस्ट मैच में 29 चौके और 8 छक्के की मदद से 219 रनों की पारी खेली थी।
उन्होंने बल्ले से इस कदर प्रदर्शन किया कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों को उन्हें आउट करने में पसीना बहाना पड़ गया। 2 मैच में मेजबान नमन को सिर्फ एक बार आउट कर पाए। जब तक कंगारू नमन को आउट करते तीन पारियों में 430 रन बना चुके थे।
भारत-ए टीम के दौरे ऑस्ट्रेलिया के दौरान नमन ने तीन पारियों में कुल 430 रन बनाए जिसमें नाबाद 219, नाबाद 101 और 110 रन की बेहतरीन शतकीय पारियां शामिल हैं।
लेकिन इस बार उनकी बल्लेबाजी अभी अपना पुराना रंग नहीं दिखा पा रही है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए वह बुरी तरह से नाकाम रहे। वह आईपीएल की पिछली 6 मैचों में खेली 4 पारियों में महज 10 रन बना सके। 2 बार उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। टूर्नामेंट के अंतिम मैच में वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके।
नमन टी-20 क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं और वह क्रिकेट की इस विधा में 2 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट करियर में 118 मैचों की 111 पारियों में 2050 बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 94 रन। जबकि 10 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है।
लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। उनकी टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आईपीएल में मिला मौका तो उन्होंने गंवा दिया है लेकिन उनके पास इस साल फिर से रन बनाने के लिए रणजी ट्रॉफी में मौका मिलेगा, जिसे उन्हें भुनाना होगा।