फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NADA to start testing cricketers during Duleep games BCCI wants only doctors as DCOs

दलीप ट्रॉफी मैचों में खिलाड़ियों का परीक्षण शुरू करेगा नाडा

Sun, 18 Aug 2019 04:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 18 Aug 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
NADA to start testing cricketers during Duleep games BCCI wants only doctors as DCOs
दलीप ट्रॉफी - फोटो : amar ujala

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) बेंगलुरू में दलीप ट्रॉफी के अगले मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जुड़े खिलाड़ियों का परीक्षण शुरू कर देगा। नाडा ने प्रमुख डोप नियंत्रण अधिकारियों (डीसीओ) के रूप में योग्य चिकित्सकों को रखने की बीसीसीआई की मांग स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


हाल में बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम और एंटी डोपिंग इकाई के प्रमुख डा अभिजीत साल्वी ने नाडा के वरिष्ठ अधिकारियों से आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मुलाकात की जिसमें महानिदेशक नवीन अग्रवाल शामिल थे। 
विज्ञापन


नाडा ने बैठक के बाद कहा कि ‘हम यह भागीदारी जल्द से जल्द दलीप ट्राफी से ही शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’ नाडा हालांकि बेंगलुरू में इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन टीमों के बीच चल रहे शुरूआती मैच में किसी खिलाड़ी की जांच नहीं करेगी। हालांकि ऐसी संभावना है कि कुछ परीक्षण 23 अगस्त से शुरू होने वाले अगले मैच में किए जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने सत्र के घरेलू मैचों के पूर्ण कार्यक्रम की सूची सौंप दी है, जिसमें तारीख और स्थल शामिल हैं, ताकि नाडा अपने परीक्षण के लिए कार्यक्रम तैयार कर सके। साल्वी ने पीटीआई से कहा कि ‘दलीप ट्राफी पहले ही शुरू हो चुकी है और शायद वे आगे के मैच के लिए आएं। उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है कि, वे किस तरह का परीक्षण (औचक या निर्धारित समय पर) करेंगे। उम्मीद है कि वे मैच के दिनों में कुछ परीक्षण करेंगे।’ 

बीसीसीआई के डोपिंग रोधी अधिकारी ने उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त भुगतान की बात पर कहा कि, ‘हमारी मुख्य चिंता डोप नियंत्रण अधिकारियों की योग्यता पर और मामलों के निपटारे के लिए लिया जाने वाला समय था। नाडा ने हमें दोनों के बारे में आश्वस्त किया है।


हमने अनुरोध किया था कि बीसीसीआई के लिए जो डोप नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किये जाए, वे मान्यता प्राप्त चिकित्सक हों, जिन्हें डोपिंग के संबंध में जानकारी हो।’ डीसीओ अगर डाक्टर होगा तो इसमें अतिरिक्त भुगतान होगा और बीसीसीआई इसका भुगतान करेगा जो मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने स्पष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed