फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nada sends notice to 41 players including cricketers cheteshwar pujara and ravindra jadeja

NADA ने पहली बार पुजारा, जडेजा समेत पांच क्रिकेटर्स को भेजा नोटिस, BCCI ने दी सफाई

Sat, 13 Jun 2020 10:07 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 13 Jun 2020 10:07 AM IST
सार

नाडा ने पहली बार चलाया आरटीपी में शामिल पुजारा, जडेजा, राहुल, स्मृति, दीप्ति पर सख्ती का डंडा, नोटिस के बाद हरकत में आए पांचों क्रिकेटर, नाडा ने 41 खिलाडिय़ों को भेजे हैं नोटिस

विज्ञापन
Nada sends notice to 41 players including cricketers cheteshwar pujara and ravindra jadeja
चेतेश्वर पुजारा

विस्तार

नाडा ने पहली बार क्रिकेटरों पर सख्ती का डंडा चलाते हुए नेशनल रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) में शामिल देश के पांच नामी क्रिकेटरों को नोटिस भेज दिया है। नाडा ने आरटीपी में शामिल चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को यह नोटिस अप्रैल से जून माह के क्वार्टर दो का व्हेयर अबाउट (सैंपल देने के लिए ठिकाना या पता) नहीं भरने के लिए दिया है।

विज्ञापन


क्रिकेटरों को नोटिस का जवाब पांच दिनों के अंदर देना था, लेकिन ये उससे पहले ही हरकत में आ गए और नाडा को शुक्रवार को जवाब भेज दिया। नाडा ने आठ जून को आरटीपी में शामिल कुल 110 क्रिकेटरों समेत 41 खिलाडिय़ों को व्हेयर अबाउट नहीं भेजने का नोटिस भेजा है। व्हेयर अबाउट फेल के एक साल में तीन नोटिस जारी होने पर खिलाड़ी दो साल तक के लिए प्रतिबंधित हो सकता है।

विज्ञापन


BCCI ने दी सफाई
 

बोर्ड की माने तो, 'क्रिकेटर्स को भी कई बार इस प्रक्रिया को खुद पूरा करने में मुश्किल आती है। हालांकि, ज्यादातर क्रिकेटर पढ़े-लिखे होते हैं और तकनीक की जानकारी होती है। हो सकता है उनके पास फॉर्म भरने के लिए समय न हो इसलिए बीसीसीआई ने इनके रहने की स्थान की जानकारी देने की जिम्मेदारी ली है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के स्पष्टीकरण पर नाडा के डीजी ने कहा, 'उन्होंने हमें बताया है कि सॉफ्टवेयर के पासवर्ड में गड़बड़ी की वजह से देरी हुई। हालांकि, अब इस समस्या को दूर कर लिया गया है।'

 

पहली बार दिया क्रिकेटरों को नोटिस

एंटी डोपिंग के लिए नाडा के संरक्षण में आए बीसीसीआई को 10 माह का समय हो चुका है, लेकिन यह पहली बार है जब नाडा ने क्रिकेटरों पर सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें नोटिस भेजा है। हालांकि लॉकडाउन में किसी तरह की टेस्टिंग नहीं चल रही है। बावजूद इसके आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को अपना व्हेयर अबाउट नियमित रूप से भरना पड़ता है। साल में चार बार खिलाड़ियों को व्हेयर अबाउट भरने पड़ते हैं। साल में तीन बार खिलाड़ी को नोटिस जारी होने पर उसका मिस टेस्ट मान लिया जाता है। उसके बाद खिलाड़ी को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हियरिंग पैनल के समक्ष पेश होना पड़ता है।

 

व्हेअर अबाउट के लिए प्रतिबंधित हुए थे रसेल

व्हेयर अबाउट नहीं देने के लिए वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल एक साल के लिए प्रतिबंधित हो चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में तीन बार अपना व्हेयर अबाउट नहीं दिया। उन पर 31 जनवरी 2017 से 30 जनवरी 2018 तक का प्रतिबंध लगा। यही कारण है कि इस नोटिस की गंभीरता समझते हुए क्रिकेटरों ने तत्काल नाडा को जवाब दिया।


संजीता चानू को भी भेजा नोटिस

सिर्फ क्रिकेटर ही इस लापरवाही में शामिल नहीं है बल्कि डोपिंग के झूठे मामले में दो साल तक परेशान रहने वाली वेटलिफ्टर संजीता चानू ने नाडा को अपना व्हेयर अबाउट नहीं भेजा है। नाडा ने उन्हें और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन लिफ्टर आरवी राहुल को भी नोटिस भेजा है। जिन 41 खिलाडिय़ों को नोटिस भेजे गए हैं। उनमें आठ नामी एथलीट भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादादार एनआईएस पटियाला में कैंप में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed