{"_id":"58e7b6144f1c1b4c3e5b8d8e","slug":"n-srinivasan-will-not-represent-bcci-in-icc-meeting-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन श्रीनिवासन नहीं करेंगे बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व: CoA","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एन श्रीनिवासन नहीं करेंगे बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व: CoA
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 08 Apr 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासन समिति ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा है कि एन श्रीनिवासन दुबई में होने वाली आईसीसी की मीटिंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि 70 वर्षीय श्रीनिवासन इस मीटिंग में भारतीय बोर्ड की तरफ से शामिल हो सकते हैं।
पूर्व कैग विनोद राय की अध्यक्षता वाली प्रशासन समिति (सीओए) ने कहा है कि कोई भी अयोग्य व्यक्ति, जिसे बीसीसीआई या उसकी किसी भी सहयोगी संस्था में बने रहने का अधिकार न हो, वो किसी भी स्तर पर बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता। गौरतलब है कि पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष लंबे समय तक बोर्ड में रहे और 70 साल की उम्र पार लेने के बाद वो बोर्ड या राज्य संघ में कोई पद नहीं संभाल सकते।
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशें मानने के लिए कहा था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त कर बोर्ड की कमान सीओए को सौंप दी थी।