फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   n srinivasan hits back at dilip vengsarkar allegations

वेंगसरकर के आरोपों का श्रीनिवासन ने दिया करारा जवाब, बोले- यह अच्छा नहीं लगता

Sat, 10 Mar 2018 12:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
n srinivasan hits back at dilip vengsarkar allegations
एन श्रीनिवासन
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने चयन समिति के पूर्व क्रिकेटर वेंगसरकर के उन आरोपों को खारिज किया है कि चयन समिति के चेयरमैन पद से उनको हटाए जाने के लिए वह जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने इन आरोपों को एकदम झूठा और निराधार बताया है। एक दिन पहले पूर्व कप्तान वेंगसरकर ने आरोप लगाया था कि उनको अपना पद इसलिए गंवाना पड़ा क्योंकि उन्होंने 2008 में तमिलनाडु के क्रिकेटर एस बद्रीनाथ की जगह युवा विराट कोहली का चयन किया था। इस कारण उन्हें चयन समिति के चेयरमैन का पद गंवाना पड़ा था क्योंकि श्रीनिवासन इस बात से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने कहा कि वेंगसरकर किसकी ओर से यह सब बोल रहे हैं। उनका मकसद जो भी हो, लेकिन यह सब कोरा झूठ है। जब कोई क्रिकेटर इस तरह की बात करता है तो यह अच्छा नहीं लगता। अब यह बात कहने का क्या मतलब है। मैंने कभी चयन में दखल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनि ने इस तरह दिया जवाब

n srinivasan hits back at dilip vengsarkar allegations
Dilip Vengsarkar

श्रीनि ने कहा कि उनका वेंगसरकर के प्रति कोई वैरभाव नहीं है। इंडिया सीमेंट ने तो 1994 में उनके लाभार्थ मैच के लिए एक लाख रुपये का योगदान भी दिया था। 

उस समय पूर्व क्रिकेटरों के लिए कोई पेंशन स्कीम नहीं थी। उनके आग्रह पर दादर यूनियन क्लब (जिससे वेंगसरकर, गावस्कर खेलते थे) को ढांचागत सुविधाओं के लिए बड़ी रकम दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed