एन. श्रीनिवासन की विरासत संभालेंगी बेटी रूपा मयप्पन, बनेंगी तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन चुनावों के लिए 28 सितंबर को कराने की अनुमति दे दी। चुनाव की मंजूरी के साथ ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रहे एन. श्रीनिवासन की विरासत को एसोसिएशन में बरकरार रखने की तैयारी पूरी हो चुकी है। खबरों की मुताबिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि चाहते हैं कि श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ नए टीएनसीए अध्यक्ष के रूप में कमान संभालें। इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है कि रूपा गुरुनाथ ही टीएनसीए की नई अध्यक्ष बनेंगी, अगर ऐसा होता है, तो वह बीसीसीआई के किसी भी स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला होंगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रूपा गुरुनाथ के विरोध में शायद ही को खड़ा हो, माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक में आधिकारिक रूप से नाम घोषित किया जाएगा। नाम एलान होने के बाद वह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
मालूम हो कि, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य क्रिकेट निकाय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए संविधान को पूरी तरह से नहीं अपनाया है। बावजूद इसके वह निश्चित रूप से चुनाव आयोजित करा सकता है। अदालत ने यह भी कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट निकाय के चुनाव परिणाम उसके अंतिम आदेशों के अधीन होंगे, लेकिन कोर्ट के इस फैसले से प्रशासकों की समिति (सीओए) पूरी तरह सहमत नहीं है।
रूपा गुरुनाथ इंडिया सीमेंट के मालिक एन. श्रीनिवासन की बेटी हैं। रूपा की शादी गुरुनाथ मयप्पन से हुई है। ये वही मयप्पन हैं जिनका नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था। जिसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को दो साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था। गुरुनाथ मयप्पन सीधे तौर पर किसी भी क्रिकेट प्रशासन से नहीं जुड़े हैं। उनके उपर लगे दाग की वजह से ही शायद उनकी पत्नी रूपा गुरुनाथ क्रिकेट के इस मैदान में उतर रही हैं।