फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   My job was not to make friends says Michael Clarke

'मेरा काम टीम को जीत दिलाना था, किसी से दोस्ती करना नहीं'

Wed, 15 Mar 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Wed, 15 Mar 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
My job was not to make friends says Michael Clarke
माइकल क्लार्क - फोटो : getty images

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि कप्तान के रूप में उनका काम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाना था, किसी से दोस्ती करना नहीं।

विज्ञापन


2003 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले क्लार्क की कप्तानी का दौर काफी उथल-पुथल भरा रहा। रिकी पोटिंग के संन्यास लेने के बाद कप्तान बनाए गए क्लार्क को टीम के साथी खिलाड़ियों से तालमेल बनाने में वक्त लगा। कभी-कभी उनके फैसले से साथी खिलाड़ी नाराज भी हुए, लेकिन उन्होंने सिर्फ टीम की जीत परवाह की, दोस्तों की नहीं। 
विज्ञापन


क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में जब क्लार्क से पूछ गया कि क्या आपने कप्तानी के दौर में दोस्तों को खोया था। इस पर क्लार्क ने कहा कि एक कप्तान के रूप में आपको कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो निर्णय से कुछ लोगों को मदद मिल सकती है और अन्य को नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा कि जब तक आप टीम के हित में निर्णय ले रहे हैं, तब तक ही लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। हां, कई बार आप कप्तान के रूप में कुछ फैसले लेते हैं जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते। इससे मेरी दोस्ती को भी नुकसान हो सकता है। लेकिन, मेरा काम दोस्त बनाना नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को दुनिया के नंबर 1 बनाना था। 

उन्होंने आगे कहा कि बदकिस्मती से जब मैंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाली तब हमारी टीम दुनिया में 5वें नंबर पर थी। किस्मत से मैं दोबारा टीम को नंबर 1 पर लाने में कामयाब रहा। अगर इस दौरान मेरे कुछ दोस्त छूटे हैं, तो मुझे पता है कि मैंने अपना काम किया है।


गौरतलब है इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरिज खेली जा रही है। माइकल क्लार्क इस समय भारत आए हुए हैं। वह इस श्रृंखला में कमेंटरी टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed