फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Muttiah muralitharan Interview on his biopic 800 and controversies with his bowling action

Video: दुनिया के सबसे महान गेंदबाज ने बताई अपनी कहानी; सचिन की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 13 Sep 2023 06:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 06:06 PM IST
सार

दुनिया के सबसे महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने गेंदबाजी एक्शन और करियर से जुड़े कई खुलासे किए। एडम गिलकिस्ट से जुड़ी घटना पर उन्होंने पीएम मोदी का उदाहरण देकर अपनी बात समझाई। 
 

विज्ञापन
Muttiah muralitharan Interview on his biopic 800 and controversies with his bowling action
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media

विस्तार

मुथैया मुरलीधरन क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं। टेस्ट में 800, वनडे में 534 और टी20 में 13 विकेट लेने वाले मुरलीधरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1347 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। मुरलीधर ने अपने करियर में बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, लेकिन गेंदबाजी एक्शन से जुड़े विवादों ने उन्हें खासा परेशान किया। मुरली हर बार अपने एक्शन को लेकर टेस्ट में सफल रहे और अभी भी उनका रिकॉर्ड टूटना मुश्किल है। 
विज्ञापन


मुरलीधरन के जीवन पर बनी फिल्म 800 जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और अपने जीवन से जुड़े कई रोचक खुलासे किए। इस दौरान जब उनसे एडम गिलक्रिस्ट को लेकर सवाल पूछा गया कि आईसीसी के टेस्ट में पास होने के बावजूद गिलक्रिस्ट ने क्यों उनकी आलोचना की थी तो उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए समझाया "जैसे भारत में पीएम मोदी हैं और वह जो कुछ भी करते हैं, वह 70 फीसदी लोगों को पसंद आता है। ये लोग उनकी तारीफ करते हैं, लेकिन 30 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनके हर काम से परेशानी होती है और ये लोग हमेशा उनका विरोध करते हैं। उसी तरह एडम गिलक्रिस्ट भी थो, जिनको मेरे एक्शन से परेशानी थी, जबकि आईसीसी ने इसे मान्य करार दिया था।"
विज्ञापन


मुरलीधरन ने यह भी समझाया कि उनकी कलाई और कंधे की वजह से देखने में ऐसा लगता था कि उनकी कुहनी बहुत ज्यादा मुड़ रही है। इसी वजह से अंपायर या मैच रेफरी उनके एक्शन पर सवाल खड़े करते थे, लेकिन सच्चाई इससे अलग थी। उनकी कुहनी नहीं मुड़ती थी और हर बार आईसीसी की लैब में टेस्ट के दौरान यह साबित भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 16 साल की उम्र में वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसे गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना आम बात नहीं है। सचिन ने लगभग 25 साल तक करोड़ों लोगों की उम्मीदों का भार अपने कंधे पर ढोया। यह बेहद खास है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed