पहले ही टेस्ट में 4 गेंद में 3 विकेट पर रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया यह गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गेंदबाज अपने पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी धमाकेदार शुरुआत चाहता है कि प्रशंसक उसके प्रदर्शन को याद रखे लेकिन ज्यादातर गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाते और फ्लॉप हो जाते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैज में नाकाम हो गए थे।
लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने इस साल टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और फिर इस मैच में शानदार खेल के जरिए उन्होंने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया और जोरदार गेंदबाजी के दम पर न सिर्फ टीम इंडिया को पहली बार वनडे सीरीज में धुल चटाई।
टी-20 और वनडे में लाजवाब खेल ने उन्हें टेस्ट में जगह बनाने के लंबा इंतजार नहीं कराया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया और पहली ही सफलता कप्तान हाशिम अमला का झटक लिया।
यहां बात हो रही है 19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जिन्होंने इस साल 24 अप्रैल को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था और वह अब वह खतरनाक गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट मैच से पहले उनके पास 6 वनडे और 3 टी-20 मैच का अनुभव था जिसमें उन्होंने कुल 21 विकेट झटक चुके हैं जिसमें 18 विकेट वनडे क्रिकेट से है।
एक ही ओवर में तीन विकेट, टीम के तीसरे गेंदबाज
बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान टेस्ट क्रिकेट में एक ही ओवर में तीन विकेट झटकने वाले अपनी टीम के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सोहाग गाजी और शाकिब अल हसन ने ही यह उपलबि्ध हासिल की थी।
इनमें से गाजी ने हैट्रिक भी बनाई। उन्होंने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। जबकि आलराउंडर शाकिब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 2008 में एक ओवर में तीन विकेट निकाले थे।
इन दो गेंदबाजों के अलावा इस लिस्ट में मुस्ताफिजुर शामिल हैं जिन्होंने इसी अफ्रीकी टीम के खिलाफ 21 जुलाई को अपने पहले ही टेस्ट मैच के पहले ही दिन एक ही ओवर में चार गेंदों में तीन विकेट निकाल लिए। वह अपहे पहले ही टेस्ट में लगातार तीन विकेट झटकने के कारनामे से रह गए।
बांग्ला टीम के ही आलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक बनाया था। हालांकि उन्होंने अपने दो ओवर में हैट्रिक किया था।
2001 के बाद से अपने पहले ही मैच में किसी एक ओवर में तीन विकेट लेने वाले मुस्ताफिजुर दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। उनसे पहले डेरेन सैमी, ग्राहम ओनिंस और जेम्स पैटिंसन ही ऐसा कर सके हैं।
हालांकि मुस्ताफिजुर अपनी पहली ही पारी में मंजूराल इस्लाम का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके जिन्होंने 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन देकर 6 विकेट निकाले थे। मुस्ताफिजुर ने अपनी पहली पारी में 37 रन देकर चार विकेट झटके।