भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने सोमवार को अपने ब्रांड गली के साथ मिलकर विश्व कप 2019 वाले बल्ले को नीलाम करने का फैसला लिया है। अपने 28वां जन्मदिन के बाद राहुल ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में योगदान करने की भी इच्छा जताई थी। सिर्फ बैट ही नहीं राहुल 2019 2019 विश्व कप में इस्तेमाल किए गए अपने पैड्स, ग्ल्व्स, हेलमेट और जर्सी भी नीलामी के लिए दाान कर रहे हैं। इससे पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भी अपने देश में कोविड-19 से जंग में मदद के लिए बैट नीलाम करने का फैसला किया। यह वही बैट है, जिससे रहीम ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
2 of 4
मुश्फिकुर रहीम
- फोटो : सोशल मीडिया
रहीम ने एक बांग्लादेशी अखबार को बताया, 'मैं अपने उस बैट की नीलामी करूंगा जिससे मैंने दोहरा शतक लगाया था।' उन्होंने कहा, 'मैं इसे ऑनलाइन नीलामी के लिए रखूंगा, और देखते हैं कि बात कैसे आगे बढ़ती है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस बैट के लिए ज्यादा से ज्यादा बोली लगाएं क्योंकि इससे होने वाली कमाई गरीब लोगों की मदद में खर्च होगी।'
3 of 4
शाकिब अल हसन
- फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 2000 से आगे निकल गई है। पिछले सप्ताह स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भी साथी खिलाड़ियों से गरीबों की मदद के लिए अपने उपकरण और जर्सी की नीलामी करने का अनुरोध किया था।
4 of 4
जोस बटलर
- फोटो : social media
इससे पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी वर्ल्ड कप फाइनल की टीशर्ट को 65 हजार ब्रिटिश पाउंड में नीलाम किया था।