मुशफिकुर को दमदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजा
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मई) अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, महिला वर्ग में कैथरीन ब्रेस को यह अवार्ड मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मई) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में 79 की औसत से 237 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। बता दें कि मुशफिकुर के अलावा इस अवॉर्ड के लिए श्रीलंका के प्रवीण जयविक्रमा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को भी नॉमिनेट किया गया था। उधर, महिला वर्ग में कैथरीन ब्रेस को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 4.76 रन प्रति ओवर रही थी। महिला क्रिकेटरों की बात करें तो ब्रेस के अलावा आयरलैंड की गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।