{"_id":"59b289144f1c1be47f8b51c2","slug":"murlidharan-did-not-respond-on-sri-lankan-recent-defeat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" श्रीलंका के इस महान खिलाड़ी ने 9-0 की हार पर टिप्पणी से किया इनकार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के इस महान खिलाड़ी ने 9-0 की हार पर टिप्पणी से किया इनकार
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
रणातुंगा, डिसिलवा और मुरलीधरन
श्रीलंका को अब तक उसी की धरती पर ऐसी करारी हार कभी नहीं मिली है। श्रीलंका के क्रिकेट प्रेमी के साथ पूर्व खिलाड़ी भी इस हार से मायूस हैं। कुछ खिलाड़ी तो इस पर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका संकट के दौर से गुजर रही है
श्रीलंका टीम
श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत के साथ खेली गई तीनों फॉर्मेट की सीरीज पर अपनी टीम के प्रदर्शन पर कुछ भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 3-0 से हराया। इसके बाद पांच वन डे मैचों की सीरीज में 5-0 से हराने के साथ एक मात्र टी-20 में भी करारी शिकस्त दे सीरीज में 9-0 से श्रीलंका सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट लिए हैं
मरलीधरन
- फोटो : इंडेंपेंडेट
टेस्ट जगत में 800 विकेट लेकर श्रीलंका का नाम रौशन करने वाले मुरलीधरन इस समय कोलकाता में बंगाल क्रिकेट संघ सीएबी के विजन-2020 के तहत राज्य के नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी दौरान संवाददाताओं ने मुरलीधरन से हार पर बातचीत की लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से साफ इनकार किया। सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, 'प्रतिक्रिया... कोई प्रतिक्रिया नहीं, जहां तक भारत श्रीलंका की सीरीज की बात है, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।