फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   murali vijay says friendship with KL Rahul and Shikhar Dhawan which helps during selection

विजय ने दिल्ली टेस्ट से पहले राहुल-शिखर को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता

Sat, 02 Dec 2017 08:31 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
amarujala.com-presented by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Dec 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
murali vijay says friendship with KL Rahul and Shikhar Dhawan which helps during selection
मुरली विजय - फोटो : Getty
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार से खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और शिखर धवन में से किसी एक का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


इस बीच मैच से पहले मुरली विजय का एक बयान सामने आया है। विजय का कहना है कि के एल राहुल और शिखर धवन से उनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि इस तरह की परिस्थिति से निपटने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है।  
विज्ञापन


धवन और राहुल ने तेज गेंदबाजों की मददगार कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच पर दूसरी पारी में 94 और 79 रन की क्रमशः शानदार पारी खेली थी। लेकिन नागपुर टेस्ट में निजी कारणों की वजह से धवन बाहर रहे और विजय को मौका मिला। विजय ने पहली पारी में 128 रन की पारी खेल अपनी वापसी की जबरदस्त दावेदारी ठोंकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी जानकारों का मानना है कि धवन और राहुल में से एक का दिल्ली टेस्ट से बाहर होना तय है। लेकिन जब इस बारे में विजय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैदान के बाहर हम तीनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है जिससे चीजें आसान हो जाती है। 

ये भी पढ़ेंः INDvSL: इस रिकॉर्ड के लिए विराट एंड कंपनी के ये 11 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मोर्चा


उन्होंने कहा कि हालांकि जो बल्लेबाज लगातार हो जाए तो थोड़ा अस्थिर जरूर हो जाता है। लेकिन हम तीनों मैदान के बाहर अच्छे दोस्त हैं इसलिए ऐसे परिस्थितियों से आसानी से निपट लेते हैं। इससे आने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे और भविष्य में काफी मदद मिलेगी। 

विजय ने दिल्ली टेस्ट में खेलने वाले संभावित एकादश और बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछे जाने पर कोई भी सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता अंतिम एकादश क्या रहने वाला है। टीम मैनेजमेंट जो भी फैसला करेगा उसके अनुसार हम खेलेंगे और अपना योगदान देंगे। फिलहाल मुझे नहीं पता कि टीम मैनेजमेंट किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed