फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Murali Vijay Reaction When Fans Shout Dinesh Karthik name in Front of Him During TNPL live match; Video

TNPL 2022: मुरली विजय के सामने फैन्स चिल्लाने लगे दिनेश कार्तिक का नाम, वीडियो में देखें उनका रिएक्शन

Tue, 26 Jul 2022 04:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान विजय बाउंड्री लाइन पर खड़े थे। तभी दर्शक दीर्घा से डीके-डीके की आवाज आने लगी। हालांकि, विजय ने इस पर गुस्सा नहीं किया बल्कि आराम से मामले को सुलझाया।

विज्ञापन
Murali Vijay Reaction When Fans Shout Dinesh Karthik name in Front of Him During TNPL live match; Video
मुरली विजय हाथ जोड़ते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण में मुरली विजय को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब मैदान में लाइव मैच के दौरान दर्शक दिनेश कार्तिक का नाम चिल्लाने लगे। विजय की पत्नी निकिता वंजारा दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

विजय से अफेयर के बाद कार्तिक और निकिता ने तलाक ले लिया था। बाद में निकिता ने विजय से शादी भी कर ली थी। दर्शक इसी घटना की वजह से मैच के दौरान विजय को ट्रोल करने लगे। हालांकि, विजय के कूल रिएक्शन ने फैन्स का दिल जीत लिया।

From Shikhar Dhawan to Dinesh Karthik: 5 Indian cricketers who got divorced
कार्तिक और निकिता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान विजय बाउंड्री लाइन पर खड़े थे। तभी दर्शक दीर्घा से डीके-डीके की आवाज आने लगी। हालांकि, विजय ने इस पर गुस्सा नहीं किया बल्कि आराम से मामले को सुलझाया। कार्तिक का नाम सुनते ही विजय भीड़ की ओर मुड़े और हाथ जोड़कर उनसे ऐसा नहीं करने और इसको रोकने की अपील की। वह अपने हाव-भाव में कोमल और शांत थे और यह दिल को छू लेने वाला था।
विज्ञापन

विजय ने टीएनपीएल में इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रूबी त्रिची वॉरियर्स के लिए खेलते हुए नेल्लई रोयल किंग्स के खिलाफ 66 बॉल पर 121 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 12 छक्के जड़ दिए थे। हालांकि, विजय की टीम लीग में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। सात मैचों के बाद रूबी वॉरियर्स के सिर्फ चार अंक रहे और टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही।

बात करें विजय, निकिता और कार्तिक के कनेक्शन की तो कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही कार्तिक की पत्नी का अफेयर मुरली विजय के साथ चलने लगा। जब निकिता ने इसकी जानकारी कार्तिक को दी तो दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। कार्तिक के फॉर्म पर भी इसका असर पड़ा था। हालांकि, बाद में कार्तिक ने स्क्वॉश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी की थी। वहीं, विजय और निकिता भी शादी के बंधन में बंध गए थे।

murali and nikita
Dinesh Karthik's First Wife Nikita Vanjara Brutally Betrayed Him With  Another Cricketer Murali Vijay
मुरली विजय और निकिता

कार्तिक फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। वहां वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। कार्तिक ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर के तौर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed