{"_id":"318a8c40-6966-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-wins-vijay-merchant-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई 8 साल बाद बना विजय मर्चेंट चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई 8 साल बाद बना विजय मर्चेंट चैंपियन
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरमान जाफर व खिजर दफेदार के दोहरें शतकों की बदौलत मुंबई ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्राफी के फाइनल में दिल्ली को पहली पारी की बढ़त के आधार पर परास्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है। मुंबई ने आठ साल बाद यह कारनामा किया।
विज्ञापन
अरमान के 290 व खिजर के 208 रनों के सहारे ने मुंबई ने सात विकेट पर 701 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जवाब में आतिफ शेख ने चार विकेट चटकाकर दिल्ली को 222 रनों पर समेट दिया। कप्तान हिम्मत सिंह ने 118 रन बनाए। मुंबई ने फालोआन न देकर खुद बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में उसने एक विकेट पर 142 रन बनाए। अरमान 56 व ओमप्रकाश जायसवाल 74 रनों पर नाबाद लौटे।
विज्ञापन