फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai vs Madhya Pradesh SMAT Final Live Score Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Final Scorecard Update

MUM vs MP SMAT Final: मुंबई ने दूसरी बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराया

Sun, 15 Dec 2024 08:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Dec 2024 08:01 PM IST
सार

मुंबई ने दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले मुंबई ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में 2022/23 में खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Mumbai vs Madhya Pradesh SMAT Final Live Score Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Final Scorecard Update
मुंबई बनाम एमपी - फोटो : BCCI
loader

विस्तार

मुंबई ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टीम ने अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में 2022/23 में खिताब पर कब्जा जमाया था। 
विज्ञापन


बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर मध्य प्रदेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की 48 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। एमपी के लिए त्रिपुरेश सिंह ने दो विकेट लिए जबकि शिवम शुक्ला, वेंकटेश अय्यर और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की पारी
मध्य प्रदेश ने छह रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। अर्पित गौड़ तीन और हर्ष गविल दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुभ्रांस सेनापति भी 23 रन खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रजत पाटीदार ने 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया। एमपी के लिए हरप्रीत सिंह ने 15, वेंकटेश अय्यर ने 17, राहुल बाथम ने 19, त्रिपुरेश सिंह ने 0, शिवम शुक्ला ने एक और कुमार कार्तिकेय ने एक* रन बनाया। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अथर्व अंकोलेकर, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे को एक-एक सफलता मिली।

मुंबई की पारी
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को भी 15 रन के स्कोर पर ही पहला झटका लगा था। त्रिपुरेश सिंह ने पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर (16) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा अजिंक्य रहाणे (37) और सूर्यकुमार यादव (48) ने संभाला और स्कोर 100 के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रहाणे 99 के स्कोर पर वेंकटेश अय्यर का शिकार बन गए। इस मुकाबले में शिवम दुबे का बल्ला खामोश रहा, वह सिर्फ नौ रन बना सके। वहीं, अथर्व अंकोलेकर 16 और सूर्यांश शेडगे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
मुंबई:
पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तैमोर (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियान, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर।
मध्य प्रदेश: अर्पित गौड़, हर्ष गवली (विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, हरप्रीत सिंह भाटिया, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, त्रिपुरेश सिंह, राहुल बाथम, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय, आवेश खान।
विज्ञापन

चिन्नास्वामी में कोई 200+ का स्कोर नहीं
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस संस्करण में 200 या उससे अधिक के 37 स्कोर देखे गए हैं, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी 200+ का स्कोर दर्ज नहीं किया गया है। जहां मुंबई और मध्य प्रदेश दोनों ने यहां अपने-अपने सेमीफाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत हासिल की, वहीं लक्ष्य का बचाव करने वाली टीमों ने भी बंगलूरू में तीन बार सफलता का स्वाद चखा है। 193 रन यहां बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

क्या आप जानते हैं?
  • दुनिया की सभी टी20 प्रतियोगिताओं में, इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 206 50+ के स्कोर दूसरा सबसे अधिक है। इंग्लैंड में 2023 टी20 ब्लास्ट में यह 50+ के स्कोर की रिकॉर्ड संख्या से केवल छह कम है।
  • इस प्रतियोगिता में मुंबई और मध्य प्रदेश के नौ-नौ व्यक्तिगत 50+ के स्कोर हैं, जो सभी टीमों के बीच संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सौराष्ट्र 11 50+ के स्कोर के साथ चार्ट में सबसे आगे है।
  • आखिरी बार ये दोनों टीमें रणजी ट्रॉफी के 2021-22 संस्करण के दौरान फाइनल में भिड़ी थीं, जो बेंगलुरु में भी खेला गया था। मध्य प्रदेश ने वह मैच छह विकेट से जीतकर अपना पहला रणजी खिताब जीता था।
  • मुंबई टी20 क्रिकेट में मध्य प्रदेश के खिलाफ अपराजित रही है। मुंबई ने एमपी के खिलाफ चार टी20 जीते हैं और टीम को पिछली जीत 2022 में मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed