{"_id":"739468fdf78aafcd2477222f12750306","slug":"mumbai-test-sachin-tendulkar-live-cricket-scorecard-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के लिए उठी पारी घोषित करने की मांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के लिए उठी पारी घोषित करने की मांग
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वानखेड़े स्टेडियम पर लोकल हीरो रोहित शर्मा धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन स्टेडियम में बैठे सचिन प्रेमी एक ही मांग कर रहे थे। यह मांग थी जल्द पारी घोषित करने की जिससे मास्टर को एक बार फिर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सके।
इस मांग में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी शामिल हो गए। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भावनाएं काबू में रखते हुए रोहित को खेलने दिया और पारी घोषित नहीं की।
250 रनों की बढ़त के बाद माना जा रहा था कि भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा। यही कारण था कि कई स्टैंड से सचिन के लिए पारी घोषित करने की आवाज आ रही थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने भी ट्विट कर दिया कि सचिन को दोबारा बल्लेबाजी का मौका देने के लिए धोनी को पारी घोषित कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं कमेंटरी बॉक्स में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बुलाए गए आमिर खान ने भी यही बात दोहरा दी। लेकिन धोनी ने टीम को पूरी बल्लेबाजी कराई और वेस्टइंडीज पर पहली पारी में 313 रन की बड़ी बढ़त ले ली।