{"_id":"68496e7adcf82785fb04b22c","slug":"mumbai-t20-league-final-mumbai-falcons-will-face-maratha-royals-shreyas-iyer-second-title-match-in-10-days-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mumbai T20 League: फाइनल में मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स से, श्रेयस का 10 दिन के अंदर दूसरा खिताबी मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mumbai T20 League: फाइनल में मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स से, श्रेयस का 10 दिन के अंदर दूसरा खिताबी मैच
Wed, 11 Jun 2025 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:24 PM IST
सार
श्रेयस 10 दिन के अंदर दूसरा फाइनल खेलेंगे। इससे पहले वह तीन जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेले थे। उनकी टीम पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। अब वह मुंबई फाल्कंस को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना टी20 मुंबई लीग के फाइनल में गुरुवार को मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं । सेमीफाइनल में इसने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया। श्रेयस 10 दिन के अंदर दूसरा फाइनल खेलेंगे। इससे पहले वह तीन जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल फाइनल खेले थे। उनकी टीम पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके, लेकिन फाइनल में इस गलती को सुधारना चाहेंगे । कुछ रोज पहले ही आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया। कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। रॉयल्स के रोहन राजे ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई फाल्कंस का इस टूर्नामेंट में सफर
मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स का इस टूर्नामेंट में सफर
- पहले मैच में एआरसीएस अंधेरी को सुपर ओवर में हराया।
- दूसरे मैच में नॉर्थ मुंबई पेंथर्स को 9 विकेट से शिकस्त दी।
- तीसरे मैच में ट्रंफ नाइट्स एमएनई को 4 विकेट से हराया।
- चौथे मैच में ईगल थाने स्ट्राइकर्स ने उन्हें 36 रन से हराया।
- पांचवें मैच में आकाश टाइगर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी।
- सेमीफाइनल में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराया।
मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स का इस टूर्नामेंट में सफर
- पहले मैच में आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस को 8 रन से हराया।
- दूसरे मैच में ट्रंफ नाइट्स एमएनई ने उन्हें 5 विकेट से हराया।
- तीसरे मैच में ईगल थाने स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।
- चौथे मैच में एआरसीएस अंधेरी को 6 विकेट से शिकस्त दी।
- पांचवें मैच में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स ने उन्हें 8 विकेट से हराया।
- सेमीफाइनल में ईगल थाने स्ट्राइकर्स को 8 विकेट से हराया।