फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Ranji team cricketers donate blood

मुंबई के रणजी क्रिकेटर्स ने पेश की मिसाल, विपरित हालातों में किया रक्तदान

Tue, 09 Jun 2020 01:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 09 Jun 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Ranji team cricketers donate blood
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई - फोटो : ट्विटर

विनायक भोइर और रॉयस्टन डियास सहित मुंबई के 90 से अधिक रणजी खिलाड़ियों ने सोमवार को रक्तदान किया। इस रक्तदान अभियान का आयोजन जेजे अस्पताल ने किया था। इस रक्तदान अभियान का आयोजन अस्पताल ने विरार में विष्णु वामन ठाकुर चैरिटेबल ट्रस्ट, वीवा कॉलेज और मुंबई क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब और अवर्स क्रिकेट क्लब के सहयोग से किया।

विज्ञापन


एमसीए की शीर्ष परिषद के सदस्य अजिंक्य नाईक के अनुसार 90 से अधिक क्रिकेटरों ने रक्तदान किया। क्रिकेटरों के अलावा विधायक क्षितिज ठाकुर, मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी पंकज ठाकुर और नाईक ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन


पिछले रणजी सत्र में मुंबई टीम के मैनेजर की भी भूमिका निभाने वाले नाईक ने कहा, 'हम इस मुश्किल समय का सामना कर रहा है जब दुर्भाग्य से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और उनके लिए खून की कमी है।' उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों ने पूरे राज्य और देश के लिए उदाहरण पेश किया है कि आगे आएं और देश की सेवा करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed